स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, UP से पिस्टल खरीदी और क्यों चुना जयमाला का वक्त, जानें सब

बक्सर के चौसा में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने वाले आरोपी दीनबंधु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवती से एकतरफा प्रेम करता था और शादी से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने यूपी से खरीदी पिस्टल से गोली चलाई गई, लेकिन एक ही गोली चली.

Advertisement
दुल्हन को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार (Photo: Screengrab) दुल्हन को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार (Photo: Screengrab)

पुष्पेंद्र सिंह

  • बक्सर ,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:27 PM IST

बिहार के बक्सर जिले के चौसा में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान दीनबंधु के रूप में हुई है, जो युवती से एकतरफा प्रेम करता था. घटना 24 तारीख की रात की है. जयमाला की रस्म चल रही थी तभी अचानक गोलीबारी से मौके पर अफरा तफरी मच गई.

दीनबंधु ने हत्या की नीयत से दुल्हन पर गोली चलाई. गोली युवती के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका इलाज वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है. परिजनों के अनुसार उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.

Advertisement

स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने वाला गिरफ्तार 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि वह युवती से एकतरफा प्रेम करता था. शादी से पहले उसने युवती को शादी के लिए मना किया था, लेकिन युवती ने इंकार कर दिया और उसकी शादी तय हो गई. इसी बात से नाराज होकर उसने वारदात की योजना बनाई.

एकतरफा प्यार में दुल्हन को मारी थी गोली 

बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि आरोपी ने हथियार पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से खरीदा था. उसने जयमाला का दिन और समय पहले से तय कर रखा था. हालांकि पिस्टल से सिर्फ एक ही गोली चल पाई. बाकी गोलियां नहीं चलीं, जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गया. एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement