'ई तीन गो ज्यादा हल्ला कर रही है...', विधानसभा में राबड़ी पर भड़के नीतीश, जमकर नोकझोंक

बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच नोक-झोंक देखने को मिली. सीएम नीतीश ने राबड़ी देवी को निशाने पर लेते हुए सभापति से हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की.

Advertisement
बजट सत्र से नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी पर निशाना साधा. (Photo/ITG) बजट सत्र से नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी पर निशाना साधा. (Photo/ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही जबरदस्त हंगामा हो गया. राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर राबड़ी देवी के नेतृत्व में आरजेडी की महिला विधायकों ने सदन में नारेबाजी की. विपक्ष की नारेबाजी के बाद सीएम नीतीश कुमार भी सदन में भड़क गए और महिला विधायकों की तरफ इशारा करते हुए उनपर हंगामा करने का आरोप लगाया.

नीतीश कुमार ने सदन में कहा, 'जब ये लोग थे सरकार में पहले तो कोई काम किया? ये सब बेकार है फालतू है.' राबड़ी देवी पर भड़कते हुए नीतीश कुमार ने कहा, 'ई तीन गो ज्यादा हल्ला कर रही है. लालू यादव हट गए तो इसी को बना दिए हैं.' सीएम नीतीश ने सभापति से अपील की कि सदन में हंगामा करने वालों पर एक्शन लिया जाए.

Advertisement

वहीं राबड़ी देवी ने इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर भी हमला. उन्होंने कहा कि बिहार में आए दिन बेटियों के साथ बलात्कार हो रहा है, महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं रुक रहा है. इसे लेकर सम्राट चौधरी कोई जवाब देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बिहार बजट से पहले विपक्ष के विधायकों ने क्यों किया प्रदर्शन? देखें 'लंच ब्रेक'

दरभंगा रेप केस को लेकर सरकार पर हमलावर विपक्ष

बता दें कि बिहार के दरभंगा में 6 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है. राबड़ी देवी से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी सोशल मीडिया पर राज्य सरकार पर निशाना साधा था. तेजस्वी यादव ने इस मामले में नीतीश कुमार की खामोशी पर सवाल उठाए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement