मंडप में रह गया दूल्हा... फोन पर होती थी बात, दो बार देखा भी था, फिर शादी के दिन ऐसा क्या हुआ कि भाग गई दुल्हन?

Marriage cancelled in Bhojpur: बिहार के भोजपुर जिले में एक शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं और दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले जानी पड़ी. जयमाला और भोजन के बाद जब फेरों का वक्त आया, तब पता चला कि दुल्हन अपने परिवार समेत गायब हो गई है.

Advertisement
भोजपुर में फेरों से ठीक पहले परिवार समेत गायब हुई दुल्हन.(Photo:ITG) भोजपुर में फेरों से ठीक पहले परिवार समेत गायब हुई दुल्हन.(Photo:ITG)

सोनू कुमार सिंह

  • भोजपुर,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया जब फेरे की रस्म शुरू होने से पहले ही दुल्हन अपने परिवार के साथ समारोह स्थल से चली गई. इसके बाद काफी देर तक इंतजार और तलाश के बावजूद जब दुल्हन पक्ष वापस नहीं लौटा तो दूल्हा और बारातियों को बिना शादी के ही वापस लौटना पड़ा.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, संदेश थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव निवासी शिवजी सिंह के पुत्र सुधीर कुमार की शादी दलेलगंज गांव निवासी उदय सिंह की पुत्री शोभा कुमारी से तय हुई थी. दोनों परिवारों की सहमति से 3 मार्च को उदवंतनगर स्थित मेडिकल कॉलेज के पास एक निजी होटल में विवाह समारोह आयोजित किया गया था.

कार्यक्रम में हल्दी, मेहंदी, तिलक और विवाह सहित सभी रस्में एक ही दिन संपन्न करने की योजना बनाई गई थी. शादी को लेकर दोनों पक्षों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं. बारात निर्धारित समय पर होटल पहुंच चुकी थी और मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी.

इसी दौरान विवाह की मुख्य रस्म से पहले अचानक दुल्हन और उसके परिवार के लोग समारोह स्थल से वहां से चले गए. दूल्हा पक्ष के लोगों ने काफी देर तक दुल्हन और उसके परिजनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद बारात को बिना विवाह संपन्न हुए ही वापस लौटना पड़ा.

Advertisement

उम्र का फासला बनी वजह?

दूल्हा के पिता शिवजी सिंह के अनुसार, दुल्हन का मानना था कि लड़का अधिक उम्र का है और इस वजह से वो शादी के लिए अपनी सहमति नहीं बनाई. हालांकि शादी से पहले लड़की ने लड़का को दो बार देखा भी था और फोन से बातचीत भी कर रही थी, उसके सहमति से ही शादी का दिन भी तय हुआ था. 

इसके बावजूद अचानक क्या हुआ कि दुल्हन अपने परिवार के साथ बिना कुछ कहे चली गई. जबकि दूल्हा सुधीर कुमार ने बताया कि शादी तय होने से पहले दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई थी और दुल्हन पक्ष के लोग उन्हें देख भी चुके थे.

पुलिस तक पहुंचा मामला

स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी को लेकर कुछ असहमति की बातें सामने आई थीं, लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो सका था. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची थी.

हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, जबकि दोनों पक्षों की ओर से आगे कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »