Advertisement

ऑटो न्यूज़

Xiaomi Vision Gran Turismo: किलर लुक, एयरक्रॉफ्ट जैसा कॉकपिट! शाओमी ने पेश की धांसू कार

अश्विन सत्यदेव
  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST
  • 1/12

स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने हाल ही में इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. कंपनी ने पिछले साल YU7 एसयूवी को लॉन्च किया था. जिसने बाजार में आते ही अपने जबरदस्त बुकिंग से चीनी मार्केट में धूम मचा दी थी. लेकिन अब कंपनी सड़क पर एक नई रफ्तार के साथ उतरने की तैयारी कर चुकी है. बात सिर्फ एक कार की नहीं है, बात उस सोच की है जो मोबाइल की दुनिया से निकलकर रफ्तार, डिजाइन और भविष्य को एक साथ जोड़ रही है. (Photo: mi.com)

  • 2/12

यूरोप में एंट्री से पहले Xiaomi ने ऐसा कॉन्सेप्ट दिखाया है. जिसने यह साफ कर दिया है कि यह कंपनी सिर्फ बाजार में आने नहीं, बल्कि खेल बदलने आई है. शाओमी अगले साल यानी 2027 में यूरोपीय कार बाजार में एंट्री करने की तैयारी में है. इसके लिए अपनी ब्रांड इमेज को मजबूती देने के लिए Xiaomi ने एक बड़ा कदम उठाया है. (Photo: mi.com)

  • 3/12

दरअसल, Xiaomi मशहूर वीडियो गेम सीरीज ग्रां टूरिज़्मों (Gran Turismo) के साथ मिलकर कंपनी ने एक कॉन्सेप्ट हाइपरकार पेश किया है. शाओमी ने अपनी इस हाइपरकार का नाम विज़न ग्रां टूरिज्मों रखा है. आकर्षक स्पोर्ट कार जैसा लुक, फ्यूचरिस्टिक केबिन, एयरक्रॉफ्ट जैसा कॉकपिट इस कार के डिजाइन से ही भविष्य की झलक दिखाता है. (Photo: mi.com)

Advertisement
  • 4/12

इस वर्चुअल कॉन्सेप्ट का एक फिजिकल मॉडल भी तैयार किया गया है, जिसे स्पेन के बार्सिलोना (Barcelona) में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Xiaomi के स्टॉल पर 2 से 5 मार्च के बीच प्रदर्शित किया जाएगा. यह पहली बार है जब Xiaomi किसी ऑटो कॉन्सेप्ट को इतने बड़े इंटरनेशनल मंच पर दिखा रही है. (Photo: mi.com)

  • 5/12

Xiaomi का कहना है कि Vision GT कॉन्सेप्ट को एयर फ्लो को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. कंपनी ने इसे “sculpted by wind” कहकर डिस्क्राइब किया है. हालांकि अभी कंपनी ने इस कार के पावर, परफॉर्मेंस या स्पीड के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह कार रियल वर्ल्ड में शानदार रफ्तार पकड़ेगी. (Photo: mi.com)
 

  • 6/12

इस हाइपर कार में परफॉर्मेंस और आराम दोनों पर जोर दिया गया है. कार में दो सीटों वाला केबिन है, जो आपको किसी एयरक्रॉफ्ट के कॉकपिट का अहसास कराता है. ख़ास बात ये है कि इसमें इंस्ट्रूमेंट्स को ट्रेडिशनल स्क्रीन की जगह योक-स्टाइल स्टीयरिंग व्हील और रैपअराउंड डैशबोर्ड पर लगाया गया है. (Photo: mi.com)

Advertisement
  • 7/12

कंपनी का कहना है कि, ड्राइविंग पर पूरा फोकस बना रहे, इसी सोच के साथ कार का हर कंट्रोल को बेहतर ढंग से तैयार किया गया है. हर बटन और स्टॉक को प्रीमियम स्मार्टफोन जैसी बारीकी और सटीकता के साथ डिजाइन किया गया है. इनफाइनाइट शेप वाला स्टीयर-बाय-वायर स्टीयरिंग व्हील में सभी जरूरी फंक्शन दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें सिजर डोर्स, खास LED लाइटिंग, बीच में फिन और सोफा-स्टाइल सीटें दी गई हैं. (Photo: mi.com)
 

  • 8/12

पहियों के चारों ओर लगे खास रिम्स एयर-फ्लो को कंट्रोल करते हैं और पीछे का हिस्सा पूरी तरह एयर आउटलेट की तरह काम करता है. कंपनी के मुताबिक इस कॉन्सेप्ट का ड्रैग कोएफिशिएंट 0.29 है और इसमें -1.2 डाउनफोर्स मिलता है, जिससे तेज रफ्तार पर भी कार की स्टेबेलिटी बनी रहती है. (Photo: mi.com)
 

  • 9/12

Xiaomi द्वारा जारी डेमो वीडियो में कार के बाहरी हिस्से में, ड्राइवर के दरवाजे के पास एक स्क्रीन भी दिखाई गई है. इसमें Xiaomi के स्मार्टफोन और वियरेबल्स के साथ कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है, जो HyperOS इकोसिस्टम पर बेस्ड है. इस कार को बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के लिए नहीं बनाया जाएगा. यह कंपनी की डिजाइन फिलॉस्पी, टेक्नोलॉजी रिसर्च और फ्यूचरिस्टिक अप्रोज को दिखाएगी. हालांकि, इसके कुछ फीचर्स आने वाली प्रोडक्शन कारों में देखने को मिल सकते हैं. (Photo: mi.com)

Advertisement
  • 10/12

Xiaomi इस ग्लोबल Vision GT प्रोजेक्ट में शामिल होने वाली पहली चीनी कंपनी और पहली टेक कंपनी है. इस प्रोजेक्ट की अगुवाई रेसिंग ड्राइवर और ग्रां टूरिज़्मों सीरीज के निर्माता कज़ुनोरी यामाउची (Kazunori Yamauchi) कर रहे हैं. इससे पहले बुगाटी, पोर्शे और फेरारी जैसी दिग्गज कंपनियां भी अपने कॉन्सेप्ट पेश कर चुकी हैं. (Photo: mi.com)

  • 11/12

कंपनी का कहना है कि, Gran Turismo को पूरी तरह “Human x Car x Home” स्मार्ट इकोसिस्टम से जोड़ा गया है. Xiaomi SU7 और Xiaomi YU7 की तरह यह कॉन्सेप्ट भी पर्सनल डिवाइसेज के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकती है. शाओमी ने यह भी बताया कि, यह कार ड्राइवर के मूड और रोड कंडिशन के हिसाब से काम करती है. (Photo: mi.com)

  • 12/12

Xiaomi इस प्रोजेक्ट में शामिल होने वाली 36वीं कंपनी है और इसका Vision GT सीरीज का 51वां कॉन्सेप्ट है. पिछले साल कज़ुनोरी यामाउची और Xiaomi ने घोषणा की थी कि SU7 Ultra, Gran Turismo 7 पर भी काम हो रहा है. वहीं Xiaomi की आने वाली प्रोडक्शन कार YU7 GT को चीन में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसके 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके साथ ही Xiaomi कई अन्य मॉडलों पर भी काम कर रही है. (Photo: mi.com)

Advertisement
Advertisement