लौकी-खीरा से करेला तक...गर्मियों में उगाएं ये 5 हरी सब्जियां, यहां मिल रही Seed Kit

राष्ट्रीय बीज निगम ने गर्मियों के लिए 'Summer Hero Vegetable Seed Kit' लॉन्च की है. जिसमें हाइब्रिड लौकी, नरम तुरई, खीरा, कद्दू और करेला जैसे पांच प्रकार की सब्जियों के बीज शामिल हैं. बागवानी के शौकीन लोगों के लिए यह किट सस्ती और आसान विकल्प है. जिसे आप घर बैठे ऑनलाइन मंगा सकते हैं.

Advertisement
किट में पांच प्रकार की सब्जियों के बीज शामिल हैं (फाइल फोटो) किट में पांच प्रकार की सब्जियों के बीज शामिल हैं (फाइल फोटो)

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

गांव हो या शहर, लोग अपने घर की छत, बालकनी या गार्डन में सब्जियां उगाना पसंद करते हैं. अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में ठंडी और हरी सब्जियों की डिमांड भी बढ़ रही है. इसी को देखते हुए राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) ने गर्मियों के लिए 'Summer Hero Vegetable Seed Kit' लॉन्च की है. इस किट की मदद से आप घर पर ही कई तरह की शुद्ध, ताजा और पौष्टिक सब्जियां उगा सकते हैं. यह किट सिर्फ 180 रुपये में उपलब्ध है. आप इसे NSC की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर mystore.in से आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं.

Advertisement

किट में किन सब्जियों के बीज मिलेंगे?
Summer Hero Vegetable Seed Kit में गर्मियों की लोकप्रिय और आसानी से उगने वाली सब्जियों के बीज दिए गए हैं. हर पैकेट में 5 ग्राम बीज हैं. 

  • हाइब्रिड लौकी (Hybrid Bottle Gourd - PH3)
  • नरम तुरई (Sponge Gourd - Kashi Shreya)
  • खीरा (Cucumber - Pusa Barkha)
  • कद्दू (Pumpkin - PPH-1)
  • करेला (Bitter Gourd - Kashi ...)

गार्डनिंग के शौकीन लोगों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ने गर्मी के मौसम में अच्छी पैदावार देने वाली 5 तरह की हरी सब्जियों के बीजों की किट तैयार की है.  जो फिलहाल 28 फीसदी छूट के साथ मात्र 180 रुपये में मिल रही है. इसे घर बैठे ऑनलाइन खरीदकर आप गमले में भी आसानी से उगाकर गर्मी में फ्रेश एवं ऑर्गेनिक सब्जियों का आनंद ले सकते हैं.

Advertisement

क्यों है यह किट खास?

  • गर्मी के मौसम के लिए डिजाइन: इन बीजों को गर्मी में अच्छी तरह उगने के लिए चुना गया है.
  • घरेलू बागवानी के लिए परफेक्ट: टेरेस गार्डन, बालकनी या छोटे बगीचे में आसानी से उगा सकते हैं.
  • ताजा और सेहतमंद सब्जियां: बाजार की सब्जियों की बजाय घर की उगाई हुई सब्जियां ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक होती हैं. कीटनाशक और रसायनों से मुक्त होती हैं.
  • सस्ता और आसान: सिर्फ 180 रुपये में कई तरह के बीज एक साथ मिल रहे हैं.

 
कैसे उगाएं हरी सब्जियां?

NSC की इस किट के साथ आमतौर पर बीज बोने की आसान विधि भी दी जाती है. आपको सिर्फ अच्छी मिट्टी, पानी और धूप की जरूरत पड़ेगी. ज्यादातर लोग 7-10 दिनों में अंकुर निकलते देख सकते हैं और कुछ हफ्तों में सब्जियां तोड़ने लायक तैयार हो जाती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement