सिर्फ हरी ही नहीं अब घर में उगाएं पीली-लाल शिमला मिर्च, यहां मिल रहे सस्ते बीज

नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) ने उच्च गुणवत्ता वाले पीले और लाल शिमला मिर्च के बीज लॉन्च किए हैं, जिनसे घर पर आसानी से ताजा और स्वादिष्ट शिमला मिर्च उगा सकता हैं. अच्छी बात ये है कि NSC के बीज आप ऑनलाइन मंगा सकते हैं.

Advertisement
घर में आसानी से उगा सकते हैं पीली और लाल शिमला मिर्च घर में आसानी से उगा सकते हैं पीली और लाल शिमला मिर्च

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

किचन में शिमला मिर्च की डिमांड सालभर रहती है और इसे किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है. अब घर पर ही ताजा, रंग-बिरंगी और स्वादिष्ट शिमला मिर्च उगाना बहुत आसान हो गया है. नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) ने उच्च गुणवत्ता वाले बीज लॉन्च किए हैं, जिनसे आप आसानी से पीली (येलो) और लाल (रेड) शिमला मिर्च उगा सकते हैं. ये बीज न सिर्फ अच्छी पैदावार देते हैं, बल्कि सब्जियां स्वाद और पोषण से भरपूर होती हैं.

Advertisement

शिमला मिर्च यानी कैप्सिकम में विटामिन सी, ए और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं. पीली और लाली शिमला मिर्च खाने में स्वादिष्ट होती हैं. ये सलाद, सब्जी, पिज्जा, सैंडविच और कई व्यंजनों को और भी आकर्षक बनाती हैं. बाजार से महंगी शिमला मिर्च खरीदने की बजाय अपने बगीचे, छत या गमले में भी उगा सकते हैं.

भारत सरकार की प्रतिष्ठित कंपनी नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC), जो किसानों और घरेलू बागवानों के लिए हमेशा अच्छे बीज उपलब्ध कराती है. कंपनी ने बताया है कि उनके पीले और लाल शिमला मिर्च के बीज बहुत अच्छी क्वालिटी के हैं. एक छोटे से 1 ग्राम के पैक में काफी बीज मिलते हैं, जो घर में बुवाई के लिए काफी होते हैं.

शिमला मिर्च की खेती का सही समय क्या है? बुवाई से लेकर कमाई तक... जानें सबकुछ

Advertisement

इन बीजों को ऑनलाइन ऑर्डर करना बहुत आसान है. NSC के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर जाकर सिर्फ 70 रुपये में 1 ग्राम का पैक खरीद सकते हैं. ऑर्डर करने के लिए QR कोड स्कैन करें या सीधे mystore.in पर जाएं. वहां पीले और लाल दोनों कलर के कैप्सिकम बीज अलग-अलग उपलब्ध हैं.

कैसे उगाएं ये बीज?

  • सबसे पहले अच्छी मिट्टी और गमले तैयार करें.
  • बीजों को हल्के से मिट्टी में बोएं (बहुत गहराई में नहीं).
  • नियमित पानी दें, लेकिन ज्यादा गीला न होने दें.
  • धूप वाली जगह पर रखें.
  • 2-3 महीने में पौधे पर शिमला मिर्च आने लगेंगी.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement