हरियाणा: खेतों में कई फीट पानी, बर्बाद फसल देखकर सदमे से मर गया किसान

हरियाणा के यमुना नगर जिले का गांव सुखदासपुर भी बाढ़ की चपेट में है. चेतंग नदी के ओवरफ्लो होने से सुखदासपुर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. खेतों में खड़ी किसानों की धान की फसल पानी में डूब गई है. खेत में फसल की बर्बादी देखकर सदमे में एक किसान की मौत भी हो गई.

Advertisement
Crop submerged in flood Crop submerged in flood

आशीष शर्मा

  • यमुना नगर,
  • 16 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मॉनसून की बारिश ने खूब कहर बरपाया है. देश की राजधानी दिल्ली तो बाढ़ का दंश झेल ही रही है. वहीं, हरियाणा में भी बाढ़ ने कम नुकसान नहीं किया है. हरियाणा के कई जिलों में भारी जलभराव देखने को मिल रहा है. राज्य के यमुना नगर जिला पूरी तरह पानी-पानी हो चुका है. खेत-खलिहान, सड़क बाजार हर जगह जलभराव ही नजर आ रहा है.

Advertisement

खेतों में खड़ी फसल बाढ़ में डूबकर बर्बाद

जिले का सुखदासपुर गांव भी बाढ़ से अछूता नहीं है. चेतंग नदी के ओवरफ्लो होने से सुखदासपुर में हर तरफ पानी ही नजर आ रहा है. खेतों में खड़ी किसानों की धान की फसल पानी में डूब गई है. गांव की मुख्य सड़क पर भी करीब चार फुट तक पानी जमा है. पूरे गांव में पानी भरते देखकर गांव के 50 वर्षीय किसान इंद्राज को अपने खेतों की चिंता सताने लगी है. वह किसी तरह अपने खेत तक पहुंचे तो देखा कि फसल बर्बाद हो चुकी है. जिससे उनको गहरा सदमा पहुंचा.

सदमे में किसान की मौत

घर पहुंचते ही इंद्राज की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई. सड़कों पर पानी भरा होने के चलते परिजन उन्हें ट्रैक्टर पर डॉक्टर के पास ले गए. रास्ता क्लियर नहीं मिलने के चलते डॉक्टर तक पहुंचने में काफी वक्त लगा. पड़ोसी दीप चंद ने बताया कि डॉक्टर ने जांच के बाद इंद्रराज को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

सुखदासपुर गांव के बगल से निकलती है चेतंग नदी

सरपंच भूपिंदर सैनी ने बताया कि गांव के पास से चेतंग नदी निकलती है. चेतंग नदी ओवरफ्लो होने की वजह से खेतों में पानी भर गया है. उन्होंने बताया कि इंद्राज का दाह संस्कार करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सगे-संबंधियों व रिश्तेदारों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से सरस्वती नगर से सुखदासपुर लाया गया. गांव से बाहर जाने व आने के लिए सिर्फ ट्रैक्टर ही सहारा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement