Bharat-VISTAAR Yojana: अब डिजिटल होगी कृषि व्यवस्था, किसानों को एक कॉल से मिलेगी 11 भाषाओं में हेल्प!

भारत विस्तार योजना के तहत किसानों को अब केवल अपने मोबाइल फोन की मदद से 11 भाषाओं में मदद मिल सकेगी. इस योजना की मदद से किसान मौसम की जानकारी, मंडी भाव, सरकारी योजनाएं और कई अन्य जरूरी सूचनाएं आसानी से पा सकेंगे.

Advertisement
किसानों को फोन पर ही अब कई जरूरी जानकारियां मिलेंगी. (Photo: Getty Image) किसानों को फोन पर ही अब कई जरूरी जानकारियां मिलेंगी. (Photo: Getty Image)

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर में भारत विस्तार योजना की शुरुआत की. इस योजना से किसानों को कई फायदे मिलने वाले हैं. शिवराज सिंह चौहान ने बताया केंद्र सरकार का लक्ष्य किसानों की उत्पादन क्षमता को बढ़ाना और उन्हें तकनीक से जोड़ना है. 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित यह योजना किसानों को मोबाइल फोन के जरिए कृषि से जुड़ी जानकारी और सरकारी योजनाओं का फायदा देगी. भारत विस्तार योजना के तहत किसान 155261 नंबर पर कॉल करके भी अपनी समस्या बता सकेंगे और उन्हें तुरंत समाधान मिलेगा.

इसी नंबर से देशभर की मंडियों का भाव भी पता किया जा सकेगा. खास बात यह है कि किसानों को जवाब उनकी स्थानीय भाषा में मिलेगा. हालांकि इसकी शुरुआत हिंदी और अंग्रेजी से हुई है, लेकिन जल्द ही 11 भाषाओं में यह सुविधा उपलब्ध होने वाली है.

यह भी पढ़ें: "गार्डन में उगाएं ये खास हाइब्रिड फूल, मात्र 100 रुपये में घर बैठे मंगाएं बीज

Advertisement

कृषि व्यवस्था होगी डिजिटल
इस योजना में किसानों के लिए किसान आईडी भी बनाई जा रही है, जिसमें उनकी पूरी जानकारी दर्ज होगी. फिलहाल इसमें पीएम फसल बीमा योजना और सॉइल हेल्थ कार्ड जैसी योजनाएं शामिल हैं. भविष्य में सभी कृषि योजनाओं को इससे जोड़ा जाएगा. शिवराज चौहान ने बताया कि भारत विस्तार योजना से पूरी कृषि व्यवस्था को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी है.


भारत विस्तार पर मिलेंगी ये जानकारी

  • मौसम की जानकारी
  • मंडी भाव
  • सरकारी योजनाएं
  • PM-KISAN, PMFBY स्थिति
  • शिकायत दर्ज और ट्रैक
  • फसल और पशुपालन सलाह
  • ICAR वैज्ञानिक सलाह
     

आप भारत विस्तार ऐप का इस्तेमाल मोबाइल ऐप या वेबसाइट दोनों से कर सकते हैं. इसके अलावा आप 155261 पर कॉल करके भी हेल्प पा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement