scorecardresearch
 

Android में आ रहा iPhone का फीचर, कई लोगों के लिए बन चुका है 'संजीवनी'

iPhone 14 सीरीज में Satellite connectivity का इस्तेमाल किया है, जो कई यूजर्स के लिए 'संजीवनी' जैसा काम कर चुका है. अब Android यूजर्स को जल्द ही यह फीचर मिल सकता है. सैटेलाइट कनेक्टिविटी की मदद से यूजर्स बिना मोबाइल नेटवर्क और वाईफाई सिग्नल के मैसेज और लोकेशन शेयर कर सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जान सकते हैं.

Advertisement
X
Android में आ रहा iPhone वाला फीचर. (फोटो: unsplash)
Android में आ रहा iPhone वाला फीचर. (फोटो: unsplash)

iPhone 14 में Satellite Connectivity का फीचर है, जो बिना सेल्यूलर नेटवर्क और वाईफाई कनेक्टिविटी के भी मैसैज सेंड करने की सुविधा देता है. अब यह फीचर जल्द ही Android यूजर्स को मिलेगा. दरअसल, टीम पिक्सल ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि SMS Satellite को जल्द ही Android में शामिल किया जाएगा. इसमें Pixel और Galaxy पहले नंबर के डिवाइस हो सकते हैं. इसके लिए कुछ स्पेशल हार्डवेयर की जरूरत होगी. 

दरअसल, ऐपल ने बीते साल iPhone 14 सीरीज में Emergency SOS के साथ Satellite connectivity का फीचर पेश किया था. इसकी मदद से यूजर्स रिमोट एरिया से इमरजेंसी मैसेज भेज सकते हैं. इसके लिए इंटरनेट नेटवर्क और वाईफाई कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं होती है. Android 14 के फाइनल स्टेबल वर्जन को जल्द ही जारी किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ेंः बिना नेटवर्क के भी Android फोन में मिलेगी कॉलिंग की सुविधा, ये फीचर जानकर रह जाएंगे दंग!

कैसे बचाता है जान 

iPhone 14 सीरीज में Emergency SOS सर्विस में Satellite connectivity का इस्तेमाल किया है, जो कई यूजर्स के लिए 'संजीवनी' जैसा काम कर चुका है. दरअसल, एक लेटेस्ट मामले के बात करें तो आईफोन 14 यूजर्स की कार अचानक एक हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद वह समेत 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा. 

Advertisement

इसके बाद फोन में मौजूद क्रैश डिटेक्शन ऑटोमैटिक ऑन हुआ और उसने काम करने शुरू कर दिया, जिसके बाद Satellite connectivity फीचर ने ऑटोमैटिक रेक्स्यू टीम को लोकेशन शेयर की. इसके बाद समय पर उस व्यक्ति को रेस्क्यू किया और उसका इलाज किया गया. 

सामने आया ट्वीट 

Huawei के फोन में ये है ये फीचर 

Apple के अलावा चीनी कंपनी Huawei भी इस फीचर को शामिल कर चुकी है, जो Mate 50 सीरीज और P60 सीरीज में देखा जा सकता है. हालांकि यह फोन इंडिया में मौजूद नहीं हैं. 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement