19.1: निकोलस पूरन को फजलहक फारूकी, दुग्गी!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले| फिलिप्स द्वारा एक लाजवाब फील्डिंग देखने को मिली है| अपने बाएँ ओर भागते हुए फुल लेंथ डाईव लगाई और गेंद को रोका| दो रन मिले|
18.6: निकोलस पूरन को टी नटराजन, सिंगल के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्ति| अब 6 गेंदों पर 4 रन की दरकार| जड़ में डाली गई इस गेंद पर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ इसे खेला था जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
18.5: निकोलस पूरन को टी नटराजन, छक्का! यॉर्कर का प्रयास था लेकिन फुल टॉस पड़ गई| पुल कर दिया उसे मिड विकेट की तरफ जहाँ से छह रन मिल गया| अब 7 गेंदों पर 5 रनों की दरकार है| पूरन इस मुकाबले में कमाल की पारी खेलते हुए|
18.4: प्रेरक मांकड को टी नटराजन, डीप पॉइंट की तरफ गेंद को खेला| फील्डर ने उसे रोका, एक ही रन मिल पाया| अब 8 गेंदों पर 11 रनों की दरकार|
18.3: निकोलस पूरन को टी नटराजन, एक और सिंगल!! इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
18.2: प्रेरक मांकड को टी नटराजन, सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
18.1: प्रेरक मांकड को टी नटराजन, डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.6: निकोलस पूरन को भुवनेश्वर कुमार, एक और चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| मुकाबला अब पूरी तरह से बल्लेबाज़ी टीम की तरफ चला गया है| 12 गेंदों पर 14 रनों की दरकार|
17.5: निकोलस पूरन को भुवनेश्वर कुमार, चौका! महत्वपूर्ण बाउंड्री!! बैकवर्ड पॉइंट और पॉइंट के बीच से गैप मिला और चार रन टीम के खाते में चला गया| 13 गेंद 18 रनों की दरकार है अब| भुवि को अब शरीर पर डालनी होगी गेंद|
17.4: प्रेरक मांकड को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
17.3: प्रेरक मांकड को भुवनेश्वर कुमार, प्ले एंड मिस!! बीट हुए बल्लेबाज़! भुवि ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका| 15 गेंद 23 रनों की दरकार|
17.2: प्रेरक मांकड को भुवनेश्वर कुमार, सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने उसे सामने की तरफ खेला जिसे भुवि ने रोक दिया|
17.1: निकोलस पूरन को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
19.6: भुवनेश्वर कुमार को यश ठाकुर, दुग्गी!! दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 182 रनों पर हैदराबाद की पारी का हुआ अंत| यानी अब लखनऊ के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस गेंद को भुवि ने लेग साइड पर खेला और दो रन भागकर पूरा किया|
19.5: अब्दुल समद को यश ठाकुर, सिंगल!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| समद को इस गेंद पर स्ट्राइक अपने पास रखनी चाहिए थी|
19.4: अब्दुल समद को यश ठाकुर, छक्का! इस बार बड़ा शॉट आया| लेंथ गेंद को पुल कर दिया सामने की तरफ| बल्ले से लगने के बाद दूसरे टियर में जाकर गिरी बॉल छह रनों के लिए|
19.3: अब्दुल समद को यश ठाकुर, आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन फ्रेंच कट लेकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई गेंद| रन नहीं लिया|
19.2: अब्दुल समद को यश ठाकुर, एक और प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन लाइन से पूरी तरह से बीट हुए| समद से दूर थी ये गेंद| अतिरिक्त उछाल भी थी उसमें|
19.1: अब्दुल समद को यश ठाकुर, डॉट गेंद! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
18.6: हेनरिक क्लासेन को आवेश खान, आउट!! कैच आउट!! कॉट प्रेरक मांकड बोल्ड आवेश खान| 47 रन बनाकर क्लासेन लौटे पवेलियन| आवेश को आखिरी गेंद पर विकेट मिली| लो फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ हीव कर दिया| बल्ले पर तो लगी लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| सीमा रेखा पर खड़े फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| 173/6 हैदराबाद|
18.5: हेनरिक क्लासेन को आवेश खान, वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ रूम बनाकर खेलने गए और बीट हो गए|
18.4: हेनरिक क्लासेन को आवेश खान, टॉप एज और चौका! रन्स आने से मतलब है चाहे जैसे भी आये| बाउंसर डाली गई गेंद पर पुल लगाया था जहाँ उछाल के चलते टॉप एज लग गया और कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद सीमा रेखा के पार|
18.3: अब्दुल समद को आवेश खान, हाई फुल टॉस डाली गई थी गेंद जिसे अम्पायर ने नो करार दिया था| फील्डिंग टीम का रिव्यु आया जो सफल हुआ| बल्लेबाज़ ने इसे लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन मिला| रिप्ले में देखने पर वो काफी ऊपर थी लेकिन थर्ड अम्पायर का मानना कि ये सही गेंद है|
18.2: अब्दुल समद को आवेश खान, छक्का! समद का ये तीसरा सिक्स है!! हाई फुल टॉस गेंद पर सामने की तरफ प्रहार किया| काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| ऐसा लगता है कि बॉल गुम गई| अम्पायर बॉल बॉक्स से नई गेंद निकालते हुए दिखाई दिए हैं|
18.1: हेनरिक क्लासेन को आवेश खान, सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
17.6: अब्दुल समद को यश ठाकुर, टॉप एज और चौका! बाउंसर गेंद पर पुल लगाने गए| उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर थर्ड मैन की तरफ गई बॉल| फील्डर मेयर्स ने उल्टा भागते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन असफल रहे और चार रनों के लिए निकल गई गेंद| 161/5 हैदराबाद|
17.5: अब्दुल समद को यश ठाकुर, एक और डॉट गेंद!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
17.4: अब्दुल समद को यश ठाकुर, बाहर डाली गई बाउंसर गेंद!! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| लीव कर दिया| ऐसा लगा कि वाइड होगी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे|
17.3: हेनरिक क्लासेन को यश ठाकुर, गुड लेंथ गेंद| बैकफुट से पुल कर दिया और लॉन्ग ऑन फील्डर के आगे टप्पा खाकर गई गेंद| एक ही रन का मौका बन पाया|
17.2: अब्दुल समद को यश ठाकुर, लेंथ गेंद!! सामने की तरफ शॉट लगाया और एक टप्पा बाद फील्डर तक गई गेंद| सिंगल ही मिल पाया|
17.1: हेनरिक क्लासेन को यश ठाकुर, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
19.2: निकोलस पूरन को फजलहक फारूकी, चौका! पूरन ने टीम के लिए काम को सम्पूर्ण किया| लखनऊ की टीम ने 7 विकटों से जीता मुकाबला और दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किये| पैड्स की गेंद को बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला| इसी के बाद बल्लेबाज़ी टीम जीत का जश्न मनाती हुई दिखाई दी|