19.6: कुलदीप यादव को संदीप शर्मा, सिंगल!! इसी के साथ राजस्थान ने दिल्ली की टीम को 57 रनों से शिकस्त दे दी है!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया| इसी के साथ राजस्थान की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5: कुलदीप यादव को संदीप शर्मा, आगे आकर गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
19.4: कुलदीप यादव को संदीप शर्मा, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
19.3: मुकेश कुमार को संदीप शर्मा, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
19.2: एनरिक नॉर्तजे को संदीप शर्मा, आउट!! क्लीन बोल्ड!!! एक और विकेट यहाँ पर दिल्ली की टीम गंवाती हुई!!! संदीप शर्मा के हाथ लगी सफ़लता!! एनरिक नॉर्तजे शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर चकमा खा गए बल्लेबाज़ यहाँ पर| गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके और क्लीन बोल्ड हो गए| 140/9 दिल्ली|
19.1: कुलदीप यादव को संदीप शर्मा, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
18.6: डेविड वॉर्नर को युजवेंद्र चहल, आउट!! एलबीडबल्यू!! चहल को मिली एक और विकेट| वॉर्नर की 65 रनों की पारी का हुआ अंत| मुकाबले से वैसे भी काफी दूर हो चुकी थी दिल्ली| वॉर्नर ने इस बार स्विच हिट शॉट लगाना चाहा लेकिन चहल की लेग स्पिन गेंद से पूरी तरह से चकमा खा गए| गेंद टर्न होकर सीधा पेट पर जाकर लग| एलबीडबल्यू की अपील हुई हुई और विकटों के सामने पाए गए| आउट आया फील्ड अम्पायर का फैसला, बल्लेबाज़ द्वारा रिव्यु लिया गया लेकिन फैसला उनके हक में नहीं गया|
18.5: कुलदीप यादव को युजवेंद्र चहल, सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
18.4: कुलदीप यादव को युजवेंद्र चहल, कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
18.3: कुलदीप यादव को युजवेंद्र चहल, कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
18.2: अभिषेक पोरेल को युजवेंद्र चहल, आउट!! कैच आउट!!! युजवेंद्र चहल के हाथ लगी विकेट!!! अभिषेक पोरेल 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा मिड विकेट फील्डर हेटमायर के हाथ में गई| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 138/7 दिल्ली|
18.1: डेविड वॉर्नर को युजवेंद्र चहल, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
17.6: अभिषेक पोरेल को जेसन होल्डर, चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
17.5: डेविड वॉर्नर को जेसन होल्डर, सिंगल, कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
17.4: डेविड वॉर्नर को जेसन होल्डर, कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
17.3: अभिषेक पोरेल को जेसन होल्डर, क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
17.2: डेविड वॉर्नर को जेसन होल्डर, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.1: अभिषेक पोरेल को जेसन होल्डर, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
19.6: शिमरन हेटमायर को एनरिक नॉर्तजे, बेहतरीन यॉर्कर के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 16 रन इस ओवर से आये| 199 रनों पर राजस्थान की पारी हुई समाप्त यानी अब दिल्ली के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: शिमरन हेटमायर को एनरिक नॉर्तजे, दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
19.4: शिमरन हेटमायर को एनरिक नॉर्तजे, छक्का! सामने की तरफ| एक और बार छोटी गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मारा| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा डग आउट में जाकर गिरी छह रनों के लिए|
19.3: ध्रुव जुरेल को एनरिक नॉर्तजे, एक और सिंगल!! इस बार हुक शॉट का इस्तेमाल और एक रन हासिल हुआ|
19.2: शिमरन हेटमायर को एनरिक नॉर्तजे, सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
19.1: शिमरन हेटमायर को एनरिक नॉर्तजे, छक्का! छोटी लेंथ की गेंद पर पूरी ताकत से पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| दूसरे टियर में जाकर गिरी है गेंद|
18.6: शिमरन हेटमायर को मुकेश कुमार, सिंगल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति जहाँ से बटलर का एक बड़ा विकेट आया| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
18.5: ध्रुव जुरेल को मुकेश कुमार, सिंगल, आगे निकलकर मिड ऑन की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
18.4: ध्रुव जुरेल को मुकेश कुमार, छक्का! शानदार फ्लिक शॉट और मैक्सिमम हासिल हो गया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
18.3: जोस बटलर को मुकेश कुमार, आउट!! कैच आउट!! एक और बड़ी विकेट मुकेश कुमार के नाम जाती हुई| 79 रन बनाकर बटलर लौटे पवेलियन| इस बार यॉर्कर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे ब्लॉक तो किया लेकिन सीधे बल्ले से सामने की तरफ चिप कर दिया| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा बोलर की तरफ गई गेंद| मुकेश ने उसे लपका और बल्लेबाज़ी एंड पर थ्रो भी किया| फिर कैच के लिए इसे रिप्ले में चेक किया गया और क्लीन कैच पाया गया| 175/4 राजस्थान|
18.2: शिमरन हेटमायर को मुकेश कुमार, सिंगल!! इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
18.1: शिमरन हेटमायर को मुकेश कुमार, छक्का! झन्नाटेदार शॉट हेटमायर के बल्ले से आता हुआ| लेंथ गेंद को काफी जल्दी पिक कर लिया और हीव कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| बल्ले से लगने के बाद गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार चली गई छह रनों के लिए| कैच छूटा है उनका जिसका वो फायदा उठाते हुए दिख रहे हैं|
17.6: जोस बटलर को एनरिक नॉर्तजे, चौका! आखिरी गेंद पर भी बटलर ने एक शानदार चिप शॉट खेला और बाउंड्री हासिल की| इस बार ऊपर की गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
17.5: जोस बटलर को एनरिक नॉर्तजे, कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.4: जोस बटलर को एनरिक नॉर्तजे, दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद पर फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल कर लिया|
17.3: जोस बटलर को एनरिक नॉर्तजे, चौका! ये लीजिये अब आया बटलर स्पेशल!! इस बार विकेट लाइन की गेंद पर जानबूझकर कीपर के ऊपर से खेला गया स्कूप शॉट और चार रन खाते में जुड़ गए||
17.2: शिमरन हेटमायर को एनरिक नॉर्तजे, कैच ड्रॉप!! मिड विकेट बाउंड्री पर फील्डर से हुई एक बड़ी चूक| 15 रनों पर मिला जीवनदान| आगे की तरफ भागते हुए फील्डर ने डाईव लगाकर कैच को लपकना चाहा हाथ में आकर निकल गई गेंद| लो फुल टॉस थी गेंद जिसे हीव तो किया था लेकिन बल्ले पर ठीक तरह से नहीं ले पाए थे|
17.1: शिमरन हेटमायर को एनरिक नॉर्तजे, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं हुआ|