मैच अपडेट (10.51 भारतीय समय अनुसार) - मैच रद्द!! जी हाँ दोस्तों, बारिश ने फिर से आकर मुकाबले को यहीं पर समाप्त किया है| 1-1 अंक अब इसके बाद दोनों टीमों को दे दिया गया है| कोलकाता को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन राजस्थान के लिए ये दुख भरी खबर है| अब कोलकाता और हैदराबाद के बीच होगा पहला क्वालीफायर और राजस्थान अब बेंगलुरु से खेलेगी एलिमिनेटर मुकाबला| पिछला कुछ समय राजस्थान के लिए सही नहीं रहा है और कप्तान संजू सैमसन के चेहरे पर निराशा साफ़ झलक रही है| तो दोस्तों इंडियन टी20 लीग का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला चढ़ा बारिश की भेंट| अब हमारी आपके साथ होगी मुलाकात 21 मई को क्वालीफायर-1 के मुकाबले के साथ जो अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार|: