19.6: रवि बिश्नोई को मोहित शर्मा, डॉट गेंद!! इसी के साथ गुजरात ने लखनऊ को 7 रनों से शिकस्त दे दी है| वाह भाई वाह!! क्या कमाल का मुकाबला हमें यहाँ पर पलटता हुआ दिखा है| इस आखिरी ओवर में मोहित शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की और गेम को अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.5: दीपक हूडा को मोहित शर्मा,आउट!! रन आउट!! ओहोहो!! अब तो मुकाबला पूरी तरह से घूम गया| हूडा का विकेट यहाँ पर गुजरात की जीत पक्की कर गया| अब 1 गेंद पर 8 रन की दरकार होगी| एक बड़े हिट की दरकार थी यहाँ पर लेकिन मोहित ने यॉर्कर डालकर बल्लेबाज़ को ऐसा करने नहीं दिया| 4 गेंद 4 विकेट यहाँ पर गिर गई| जड़ की गेंद को लेग साइड पर हीव किया| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग हुई लेकिन उसी बीच कीपर के पास थ्रो आया और बेल्स उड़ाई गई| बल्लेबाज़ ने डाईव लगाकर खुद को अंदर पहुंचाना चाहा लेकिन बाहर रह गए|
19.4: दीपक हूडा को मोहित शर्मा, रन आउट!!! गुजरात टीम को लगता हुआ एक और झटका!!! रन आउट होकर आयुष बडोनी पवेलियन की ओर लौटे| जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया और पहला रन तेज़ी से पूरा करने के बाद दूसरे के लिए भागे| इसी बीच फील्डर ने गेंद को उठाकर सीधा गेंदबाज़ के हाथ में थ्रो किया| मोहित ने बॉल को पड़कर स्टम्प्स पर लगाया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद जब स्टंप्स पर लगाई गई थी तो बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| मुकाबला अब गुजरात की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है| 127/6 लखनऊ|
19.3: मार्कस स्टोइनिस को मोहित शर्मा, आउट!!! कैच आउट!!! एक और विकेट यहाँ पर लखनऊ की टीम गंवाती हुई!! मोहित शर्मा ने हासिल की बैक टू बैक विकेट!! मार्कस स्टोइनिस शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| मिस टाइम हुआ और गेंद सीधा वहां खड़े फील्डर डेविड मिलर के हाथों में गई| जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 126/ 5 लखनऊ|
19.2: लोकेश राहुल को मोहित शर्मा, आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर लखनऊ की टीम को लगता हुआ!!! मोहित शर्मा के हाथ लगी विकेट!! सेट बल्लेबाज़ केएल राहुल 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| मिस टाइम हुआ और हवा में गई| गेंद पीछे फील्डर मौजूद थे जयंत यादव जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| मुकाबला अब काफी रोमांचक हो गया है| 126/4 लखनऊ|
19.1: लोकेश राहुल को मोहित शर्मा, दुग्गी!!! पहली ही गेंद पर दो रन लेते हुए लखनऊ के बल्लेबाज़!!! नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेलकर पहले रन तेज़ी से लिया जिसके बाद दूसरे के लिए भागे| इसी बीच फील्डर ने गेंद को गेंदबाज़ के हाथ में दिया और मोहित ने बॉल को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद स्टंप्स पर लगने से पहले ही बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे|
18.6: लोकेश राहुल को मोहम्मद शमी, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! लैप शॉट मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| लखनऊ को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 12 रनों की दरकार है|
18.5: लोकेश राहुल को मोहम्मद शमी, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| 7 गेंदों पर 13 रनों की दरकार|
18.4: आयुष बदोनी को मोहम्मद शमी, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
18.3: लोकेश राहुल को मोहम्मद शमी, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.2: आयुष बदोनी को मोहम्मद शमी, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.1: लोकेश राहुल को मोहम्मद शमी, नॉट आउट!!! गुजरात की टीम ने अपना रिव्यु गंवाया!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट करने का प्रयास किया| बल्ले के करीब से गेंद गई कीपर की ओर| गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील किया| अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखा गया तो पता चला कि गेंद ने बल्ले का अंदरूनी भाग लिया था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| एक रन मिल गया|
17.6: लोकेश राहुल को मोहित शर्मा, एक और सिंगल!!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| लखनऊ को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 17 रनों की दरकार है|
17.5: आयुष बदोनी को मोहित शर्मा, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.4: लोकेश राहुल को मोहित शर्मा, एक और सिंगल!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.3: आयुष बदोनी को मोहित शर्मा, मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर सिंगल लिया|
17.2: लोकेश राहुल को मोहित शर्मा, जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर तेज़ी से 1 रन हासिल किया|
17.1: आयुष बदोनी को मोहित शर्मा, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
19.6: डेविड मिलर को मार्कस स्टोइनिस, आउट!! कैच आउट!! कॉट दीपक हूडा बोल्ड मार्कस स्टोइनिस| एक और झटका इस ओवर में गुजरात को लगा| पहले हार्दिक और अब मिलर| महज़ 9 रन देकर दो बड़ी विकेट हासिल की| धीमी गति से दूर डाली गई गेंद| मिलर ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट लगाया लेकिन फील्डर के हाथों में मार बैठे| इसी के साथ 135 रनों पर गुजरात की पारी का हुआ अंत| लखनऊ के सामने 136 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: राहुल तेवतिया को मार्कस स्टोइनिस, यहाँ भी बड़ा शॉट नहीं बल्कि सिंगल ही आ पाया| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
19.4: डेविड मिलर को मार्कस स्टोइनिस, एक और सिंगल!! इस बार धीमी गति से डाली गई गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक ही रन हासिल कर पाए|
19.3: राहुल तेवतिया को मार्कस स्टोइनिस, सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
19.2: हार्दिक पंड्या को मार्कस स्टोइनिस, आउट!! कैच आउट!! कॉट लोकेश राहुल बोल्ड मार्कस स्टोइनिस| 66 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| लेंथ बॉल को पिक करते हुए हार्दिक ने लॉन्ग ऑन की तरफ बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद| हवा में गई गेंद लॉन्ग ऑन फील्डर की तरफ जहाँ से कैच किया गया|132/5 गुजरात|
19.1: हार्दिक पंड्या को मार्कस स्टोइनिस, छक्का! आखिरी ओवर की शुरुआत सिक्स के साथ| अब इस ओवर को बड़ा बनाने को देखेंगे हार्दिक| छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया और छह रन हासिल किया|
18.6: डेविड मिलर को नवीन-उल-हक़, नॉट आउट!! बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ हार्दिक!! सही समय पर क्रीज़ में पहुँच गए| अगर ये डायरेक्ट हिट होता तो बल्लेबाज़ काफी दूर रह जाते| इस बार लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेला था जहाँ से पहला रन तेज़ी से लिया| दूसरे की मांग थी जहाँ पर दूसरे रन का मौका बन गया|
18.5: डेविड मिलर को नवीन-उल-हक़, एक और स्लोवर बॉल!! एक और बार बल्लेबाज़ का बल्ला चला लेकिन ठीक तरह से बैट पर नहीं आ पाई गेंद|
18.4: डेविड मिलर को नवीन-उल-हक़, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| अपनी धीमी गति से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चौंका दिया|
18.3: हार्दिक पंड्या को नवीन-उल-हक़, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
18.2: डेविड मिलर को नवीन-उल-हक़, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
18.1: हार्दिक पंड्या को नवीन-उल-हक़, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ उसे खेला| डीप से एक ही रन हासिल किया|
17.6: हार्दिक पंड्या को रवि बिश्नोई, सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| 121/4 गुजरात|
17.5: हार्दिक पंड्या को रवि बिश्नोई, एक और छक्का! इसी ओवर की गुजरात को तलाश थी और वो यहाँ पर मिल गई| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
17.4: हार्दिक पंड्या को रवि बिश्नोई, छक्का! इसी के साथ हार्दिक का अर्धशतक पूरा हो गया| ये बल्लेबाज़ कमाल का है| सिर्फ बड़े शॉट ही नहीं बल्कि सिंगल डबल भी बड़े आसानी से हासिल कर लेता है| इस बार अपनी ताक़त का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की तरफ बॉल को हीव कर दिया छह रनों के लिए| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई|
17.3: हार्दिक पंड्या को रवि बिश्नोई, चौका! 27 गेंदों बाद आई बाउंड्री| गुगली गेंद को पिक कर लिया| स्क्वायर लेग की तरफ उसे पुल कर दिया| एक बड़ा गैप वहां पर मिला जहाँ से चार रनों का मौका बन गया|
17.2: डेविड मिलर को रवि बिश्नोई, इस बार थोड़ी छोटी थी गेंद| ऑन साइड पर उसे पुल कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
17.1: हार्दिक पंड्या को रवि बिश्नोई, सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गुगली गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|