19.6: रिंकू सिंह को यश ठाकुर, छक्का!!! इसी के साथ लखनऊ की टीम ने कोलकाता को एक रन से शिकस्त दे दी है!!! इसी के साथ लखनऊ की टीम ने प्ले ऑफस में अपनी जगह पक्की कर ली है!!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर ने गेंद को हवा में उछलकर गेंद को पकड़ने का प्रयास किया| गेंद उनके उँगलियों में लगकर स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इसी के साथ लखनऊ की सेना ने जीत का जश्न मनाया|
19.5: रिंकू सिंह को यश ठाकुर, चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| कोलकाता को अब जीत के लिए 1 गेंद पर 8 रन चाहिए|
19.4: रिंकू सिंह को यश ठाकुर, छक्का!!! रिंकू सिंह ने लगाया एक और सिक्स!! मुकाबले में अभी भी जान बाकी है!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| कोलकाता को अब जीत के लिए 2 गेंदों पर 12 रनों की दरकार है|
19.4: रिंकू सिंह को यश ठाकुर, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया| कोलकाता को अब जीत के लिए 3 गेंदों पर 18 रनों की दरकार है|
19.3: रिंकू सिंह को यश ठाकुर, कोई रन नहीं, बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं| कोलकाता को अब जीत के लिए 3 गेंदों पर 19 रनों की दरकार है|
19.2: रिंकू सिंह को यश ठाकुर, बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| गेंद की गति से बीट हो गए और गेंद कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिला| कोलकाता को अब जीत के लिए 4 गेंदों पर 19 रनों की दरकार है|
19.2: रिंकू सिंह को यश ठाकुर, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया| कोलकाता को अब जीत के लिए 5 गेंदों पर 19 रनों की दरकार है|
19.1: वैभव अरोड़ा को यश ठाकुर, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| रिंकू अब स्ट्राइक पर आ गए हैं| कोलकाता को अब जीत के लिए 5 गेंदों पर 20 रनों की दरकार है|
18.6: रिंकू सिंह को नवीन-उल-हक़, डॉट गेंद!!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| इसी बीच रन लेना चाहते थे रिंकू और हाँ ना हाँ में रन नहीं ले सके| कोलकाता को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 21 रनों की दरकार है|
18.5: रिंकू सिंह को नवीन-उल-हक़, छक्का!!! इसी के साथ रिंकू सिंह ने अपना अर्धशतक पूरा किया!!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी अभी तक अपनी टीम के लिए रिंकू ने की है!!! मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ!!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| 7 गेंदों पर अब 21 रनों की दरकार है|
18.4: रिंकू सिंह को नवीन-उल-हक़, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर 2 रन लिया| कोलकाता को अब जीत के लिए 8 गेंदों पर 27 रनों की दरकार है|
18.3: रिंकू सिंह को नवीन-उल-हक़, चौका!! रिंकू के बल्ले से आती हुई हैट्रिक बाउंड्री!!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और थर्ड की ओर अपर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| कोलकाता को अब जीत के लिए 9 गेंदों पर 29 रनों की दरकार है|
18.2: रिंकू सिंह को नवीन-उल-हक़, चौका!!! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए|
18.1: रिंकू सिंह को नवीन-उल-हक़, टॉप एज!! चौका मिल गया| बल्लेबाज़ को पूरी तरह से अपनी स्विंग और उछाल से चकमा दे दिया!! रन आने से मतलब है चाहे जैसे आये| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल शॉट लगाने गए| मिसटाइम कर बैठे जिसके कारण टॉप एज लगा और गेंद कीपर के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
17.6: सुनील नरेन को यश ठाकुर, आउट!! रन आउट!! कोलकाता की टीम ने सातवां विकेट गंवा दिया यहाँ पर!!! सुनील नरेन 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! ऑफ साइड की ओर बल्लेबाज़ ने गेंद को खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया जिसके बाद दूसरा लेने भागे| फील्डर ने गेंद को कीपर की ओर थ्रो किया| इसी बीच क्विंटन डी कॉक ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 136/7 कोलकाता|
17.6: सुनील नरेन को यश ठाकुर, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.5: सुनील नरेन को यश ठाकुर, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|
17.4: शार्दूल ठाकुर को यश ठाकुर, आउट!! कैच आउट!! शार्दूल ठाकुर 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! यश ठाकुर के हाथ लगी दूसरी विकेट!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर प्रेरक मांकड के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 134/6 कोलकाता|
17.3: रिंकू सिंह को यश ठाकुर, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
17.2: रिंकू सिंह को यश ठाकुर, छक्का!!! शॉर्टपिच गेंद नहीं छोड़ते बल्लेबाज़!! जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे थे रिंकू वहीँ उन्हें मिल भी गई और उसका फ़ायदा उठाते हुए उन्होंने बाउंड्री हासिल कर लिया| पटकी हुई गेंद पर लेग साइड की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
17.1: शार्दूल ठाकुर को यश ठाकुर, नॉट आउट!!! लखनऊ का रिव्यु हुआ असफ़ल!! लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हुआ और बॉल पैड्स को लगती हुई ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| लखनऊ के कप्तान ने लिया रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि पिचिंग लेग थी गेंद| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
19.6: कृष्णप्पा गौतम को आंद्रे रसेल, चौका! लो फुल टॉस गेंद| लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| इसी के साथ लखनऊ की पारी का हुआ अंत| 176 रन इस टीम ने बोर्ड पर लगाए यानी अब कोलकाता के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: कृष्णप्पा गौतम को आंद्रे रसेल, छक्का! सही समय पर लखनऊ के लिए महत्वपूर्ण रन्स आते हुए| जैसे ही छोटी गेंद देखी उसपर जमकर पुल कर दिया और छह रनों के लिए दूसरे टियर्स में गेंद को भे दिया|
19.4: कृष्णप्पा गौतम को आंद्रे रसेल, डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| पीछे खेलने गए लेकिन बीट हुए|
19.3: नवीन-उल-हक़ को आंद्रे रसेल, लेग बाई का रन यहाँ पर आता हुआ| लैप शॉट खेलने गए लेकिन बल्ले पर नहीं बल्कि पैड्स पर खा बैठे गेंद| रन के लिए भाग खड़े हुए दोनों बल्लेबाज़|
19.2: कृष्णप्पा गौतम को आंद्रे रसेल, एक और सिंगल| इस बार भी जड़ की गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
19.1: नवीन-उल-हक़ को आंद्रे रसेल, हेलिकॉप्टर शॉट लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| नो मेंस लैंड में जाकर गिरी गेंद जहाँ से एक रन का मौका बना|
18.6: नवीन-उल-हक़ को शार्दूल ठाकुर, सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति जहाँ से दो बड़े विकेट्स आये| इस बार पुश किया गेंद को कवर्स की तरफ और सिंगल हासिल किया| 163/8 लखनऊ|
18.5: रवि बिश्नोई को शार्दूल ठाकुर, आउट!! क्लीन बोल्ड!! शार्दूल ठाकुर द्वारा शानदार कम बैक| ऑफ़ स्टम्प के टॉप पर जाकर लगी ये गेंद| यु मिस आई हिट वाला हिसाब यहाँ पर देखने को मिला| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई लेंथ गेंद को लेग साइड पर पुल लगाने गए थे| बाले और गेंद का कोई संपर्क नहीं हो सका और बॉल सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प की बेल्स उड़ा गई| 162/8 लखनऊ|
18.4: रवि बिश्नोई को शार्दूल ठाकुर, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
18.4: रवि बिश्नोई को शार्दूल ठाकुर, वाइड! बाउंसर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली जहाँ से एक वाइड का मौका बन गया|
18.3: निकोलस पूरन को शार्दूल ठाकुर, आउट!! कैच आउट!! कॉट वेंकटेश अय्यर बोल्ड शार्दूल ठाकुर| 5वीं बार शार्दूल ने किया पूरन का शिकार| दो छक्का खाने के बाद आखिरकार विकेट ले ही लिया| एक बार फिर से उसी दिशा में शॉट खेलना चाहा लेकिन इस बार बल्ले से लगने के बाद दूरी नहीं हासिल हो पाई| डीप पॉइंट पर खड़े फील्डर ने सीमा से आगे की तरफ आगे आते हुए कैच को पूरा किया| 159/7 लखनऊ|
18.2: निकोलस पूरन को शार्दूल ठाकुर, एक और छक्का! पूरन कर रहे हैं अपनी टीम के लिए काम सम्पूर्ण| इस बार भी ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्लाइस किया और बल्ले से इतना संपर्क हुआ कि छह रनों के लिए निकल गई गेंद|
18.1: निकोलस पूरन को शार्दूल ठाकुर, छक्का! हाई फुल टॉस गेंद| स्लाइस किया उसे कवर्स की दिशा में जहाँ से गैप में गई गेंद और छह रन दे गई|
17.6: आयुष बदोनी को सुनील नरेन, आउट!! कैच आउट!! कॉट शार्दूल ठाकुर बोल्ड सुनील नरेन| दो बाउंड्री के बाद अब विकेट आती हुई| 74 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 25 रन बनाकर आयुष लौटे पवेलियन| सोच बल्लेबाज़ की सही थी लेकिन इस बार शॉट में ताक़त नहीं लगा पाए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने गए| बल्ले से लगने के बाद मिस टाइम हुआ और हवा में खिल गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| 147/6 लखनऊ|
17.5: आयुष बदोनी को सुनील नरेन, छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| अब बड़ा शॉट लगाते हुए दिख रहे हैं आयुष|
17.4: आयुष बदोनी को सुनील नरेन, चौका! मिस फीड कही जा सकती है वेंकटेश द्वारा| सीमा रेखा पर भागते हुए गेंद तक पहुँच तो गए थे लेकिन हाथों के नीचे से निकल गई गेंद जहाँ से चार रनों का मौका बन गया|
17.3: निकोलस पूरन को सुनील नरेन, टैप एंड रन| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
17.2: आयुष बदोनी को सुनील नरेन, सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
17.2: आयुष बदोनी को सुनील नरेन, वाइड! एक और अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ|
17.1: निकोलस पूरन को सुनील नरेन, सिंगल, पैडल शॉट खेलकर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग से सिंगल हासिल किया|