17.6: विजय शंकर को नितीश राणा, वाइड! इसी के साथ गुजरात ने 7 विकटों से 13 गेंद पहले इस मुकाबले को जीत लिया है| कमाल की जीत गुजरात के खाते में जाती हुई| लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
17.5: विजय शंकर को नितीश राणा, छक्का! इसी के साथ शंकर ने अपना तेज़ तर्रार अर्धशतक पूरा कर लिया| कमाल की बल्लेबाज़ी| पूरी तरह से मुकाबले को अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया| वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा| अब स्कोर बराबर हो गया है|
17.4: डेविड मिलर को नितीश राणा, इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
17.3: विजय शंकर को नितीश राणा, सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
17.2: विजय शंकर को नितीश राणा, चौका! बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोरा| जीत से 9 रन दूर गुजरात|
17.1: डेविड मिलर को नितीश राणा, सिंगल लेकर मिलर ने स्ट्राइक शंकर को दी है| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
16.6: विजय शंकर को वरुण चक्रवर्ती, छक्का! पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई| 24 रन इस ओवर से आये| अब जीत से महज़ 14 रन दूर गुजरात| ये कड़क बल्लेबाज़ी यहाँ पर आती हुई|
16.5: विजय शंकर को वरुण चक्रवर्ती, लेग बाई के रूप में आई बाउंड्री!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| पैड्स को लगते हुए गैप में गई गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
16.4: डेविड मिलर को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
16.3: विजय शंकर को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.2: विजय शंकर को वरुण चक्रवर्ती, एक और छक्का! शंकर पूरी तरह से गेंदबाज़ वरुण पर आक्रमण करते हुए| समीकरण अब पूरी तरह से बराबरी पर आ गया है|
16.1: विजय शंकर को वरुण चक्रवर्ती, छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| अब मुकाबला पूरी तरह से गुजरात के पक्ष में जाता हुआ| 23 गेंद 32 रनों की दरकार|
15.6: विजय शंकर को आंद्रे रसेल, सिंगल, इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
15.5: विजय शंकर को आंद्रे रसेल, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.4: विजय शंकर को आंद्रे रसेल, छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| 26 गेंदों पर 39 रनों की दरकार|
15.3: विजय शंकर को आंद्रे रसेल, दुग्गी!! इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला| गेंदबाज़ के पैर से लगने के बाद मिड ऑन की दिशा में गई गेंद जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|
15.3: विजय शंकर को आंद्रे रसेल, वाइड! डाउन द लेग साइड थी ये गेंद| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
15.2: डेविड मिलर को आंद्रे रसेल, सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
15.1: डेविड मिलर को आंद्रे रसेल, कैच ड्रॉप!! ये कैच नहीं बल्कि आपने मैच छोड़ दिया है| ओह सुयश ने आपने क्या कर दिया| शॉर्ट थर्ड मैन पर आपसे एक बहुत बड़ी ग़लती हुई| रसेल फिर से बेहद निराश दिखे| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाने गए थे और उछाल से चकमा खा गए थे| टॉप एज लेकर हवा में खिल गई थी गेंद जहाँ कैच का मौका बना था|
19.6: आंद्रे रसेल को मोहम्मद शमी, आउट!!! कैच आउट!!! पारी की अंतिम गेंद पर कोलकाता की टीम ने गंवाया विकेट!!! मोहम्मद शमी के हाथ लगी तीसरी विकेट!! आंद्रे रसेल 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई ओवरपिच गेंद को दूर से ही डीप पॉइंट की ओर रसेल ने शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का बेहतर ताल मेल नहीं हो सका और बॉल सीधा फील्डर राहुल तेवतिया के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 179/7 कोलकाता|
19.5: आंद्रे रसेल को मोहम्मद शमी, आउट साइड एज और चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर आंद्रे के बल्ले से आती हुई!!! फुल लेंथ की गेंद को सामने की ओर खेलना चाहते थे| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधा थर्ड मैन की ओर गई चार रनों के लिए|
19.4: आंद्रे रसेल को मोहम्मद शमी, छक्का!!! आंद्रे के पाले में थी गेंद जिसको उन्होंने दर्शकों के पार भेजा!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया| बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
19.3: आंद्रे रसेल को मोहम्मद शमी, डॉट गेंद!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ पुल शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद, कीपर के हाथ में गई|
19.2: डेविड वीजे को मोहम्मद शमी, लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
19.1: आंद्रे रसेल को मोहम्मद शमी, जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.6: डेविड वीजे को जोशुआ लिटिल, छक्का!!! डेविड वीजे के बल्ले से आता हुआ एक लंबा सिक्स!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉवर के साथ मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद काफी दूर गई दर्शकों के पास छह रनों के लिए|
18.5: आंद्रे रसेल को जोशुआ लिटिल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
18.4: आंद्रे रसेल को जोशुआ लिटिल, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर 2 रन लिया|
18.3: आंद्रे रसेल को जोशुआ लिटिल, इस बार फुल गेंद पर कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
18.2: डेविड वीजे को जोशुआ लिटिल, शॉर्टपिच गेंद को वीजे ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
18.1: आंद्रे रसेल को जोशुआ लिटिल, बढ़िया गेंद रसेल के खिलाफ इस समय!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.6: डेविड वीजे को नूर अहमद, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का मन बनाया| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
17.5: डेविड वीजे को नूर अहमद, टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.4: डेविड वीजे को नूर अहमद, एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| थोड़ा अंदर होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| कोई रन नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ|
17.3: रिंकू सिंह को नूर अहमद, आउट!!! कैच आउट!!! नूर अहमद के हाथ लगी दूसरी विकेट!!! खतरनाक रिंकू सिंह 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का ज़्यादा बेहतर ताल मेल नहीं हो सका जिसके कारण गेंद ने दूरी तय नहीं की| इसी बीच वहां पर फील्डर जोशुआ लिटिल ने आकर एक शानदार कैच पकड़ा| 156/6 कोलकाता|
17.2: आंद्रे रसेल को नूर अहमद, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
17.1: आंद्रे रसेल को नूर अहमद, चौका!!! एक और पॉवर फुल शॉट यहाँ पर आंद्रे ने लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|