17.3: आकाश दीप को वरुण चक्रवर्ती, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
17.2: डेविड विली को वरुण चक्रवर्ती, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.1: आकाश दीप को वरुण चक्रवर्ती, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.6: डेविड विली को सुयश शर्मा, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
16.5: आकाश दीप को सुयश शर्मा, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
16.4: आकाश दीप को सुयश शर्मा, छक्का!!! आकाश दीप ने लगाया सिक्स यहाँ पर!!! आगे आकर गेंद की लाइन में आए और लॉन्ग ऑन की ओर पूरे पॉवर के साथ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा गई दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
16.3: डेविड विली को सुयश शर्मा, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
16.2: डेविड विली को सुयश शर्मा, चौका!!! विली के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
16.1: डेविड विली को सुयश शर्मा, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
15.6: आकाश दीप को सुनील नरेन, चौका! बड़े शॉट के लिए गए| टर्न से चकमा खाए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर कीपर के पैरों के बीच से निकल गई गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ जहाँ से चार रन मिला| 109/9 बैंगलोर|
15.5: डेविड विली को सुनील नरेन, एक आसान सा सिंगल!! इस बार लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
15.4: डेविड विली को सुनील नरेन, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|
15.3: डेविड विली को सुनील नरेन, एक और डॉट गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे लाइन में आकर खेलना चाहा लेकिन शरीर पर खा बैठे| कोई रन नहीं होगा|
15.2: डेविड विली को सुनील नरेन, डॉट गेंद!! बैकफुट से इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हो सका|
15.1: डेविड विली को सुनील नरेन, दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद पर फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया|
19.6: उमेश यादव को मोहम्मद सिराज, दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 204 रनों पर कोलकाता की पारी का हुआ अंत| यानी अब बैंगलोर के सामने 205 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस बार मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला था और गैप से दो रन हासिल किया|
19.5: उमेश यादव को मोहम्मद सिराज, चौका! उमेश ने आते ही पहली गेंद पर बाउंड्री जड़ दी| इस बार ऊपर की गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से खेला और गैप से बाउंड्री बटोर ली|
19.4: शार्दूल ठाकुर को मोहम्मद सिराज, आउट!! कैच आउट!!! कॉट ग्लेन मैक्सवेल बोल्ड मोहम्मद सिराज| 68 रन बनाकर शार्दूल लौटे पवेलियन| एक लाजवाब पारी का आखिरकार हुआ अंत| इस बाउंसर गेंद का बल्लेबाज़ के पास कोई जवाब नहीं था| पुल लगाने गए लेकिन शॉट लगाते वक़्त बल्ले से एक हाथ निकल गया| मिस टाइम शॉट हो गया और हवा में खिल गई गेंद शॉर्ट मिड विकेट की तरफ जिसे फील्डर द्वारा लपक लिया गया|
19.3: सुनील नरेन को मोहम्मद सिराज, लेग बाई का एक रन आया| एलबीडबल्यू की अपील भी थी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| उछाल के कारण बच गए| गैप में गई गेंद पैड्स से लगने के बाद, एक ही रन मिला|
19.2: शार्दूल ठाकुर को मोहम्मद सिराज, सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
19.1: शार्दूल ठाकुर को मोहम्मद सिराज, चौका! मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया सीमा रेखा की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.6: रिंकू सिंह को हर्षल पटेल, आउट!! कैच आउट!!! कॉट दिनेश कार्तिक बोल्ड हर्षल पटेल| 103 रनों की शानदार साझेदारी का हुआ अंत| 46 रन बनाकर रिंकू लौटे पवेलियन| स्लोवर बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया गया| पुल लगाने गए लेकिन गति से चकमा खा गए| बल्ला पहले चल गया और गेंद देरी से आई और ग्लव्स से लगकर हवा में कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ से कैच को लपक लिया गया| बैंगलोर के खैमे ने चैन की सांस ली होगी| 192/6 कोलकाता|
18.5: रिंकू सिंह को हर्षल पटेल, डॉट गेंद!! धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
18.4: रिंकू सिंह को हर्षल पटेल, छक्का! फ्लैट सिक्स!! आगे आकर छोटी गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| बल्ले से लगने के बाद गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार चली गई छह रनों के लिए|
18.4: रिंकू सिंह को हर्षल पटेल, वाइड! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.3: रिंकू सिंह को हर्षल पटेल, छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| काफी शानदार बल्लेबाज़ी यहाँ पर देखने को मिल रही है|
18.2: रिंकू सिंह को हर्षल पटेल, चौका! इस बार इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
18.1: रिंकू सिंह को हर्षल पटेल, रन आउट के लिए हर्षल ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया लेकिन विकटों से नहीं टकराई गेंद| अगर ये थ्रो लग जाता तो बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर रह जाते| लो फुल टॉस गेंद थी जिसपर शॉट लगाने गए लेकिन चकमा खा गए थे| दूसरे छोर से रन के लिए भागे थे लेकिन रिंकू ने उन्हें मना कर दिया|
17.6: शार्दूल ठाकुर को मोहम्मद सिराज, स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बीट हो गए| गेंद की गति से चकमा खा गए थे बल्लेबाज़|
17.5: रिंकू सिंह को मोहम्मद सिराज, इस बार बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
17.5: रिंकू सिंह को मोहम्मद सिराज, नो बॉल और छक्का! वेस्ट हाईट का नो बॉल मिल गया| हाई फुल टॉस गेंद पर लैप शॉट खेला| बल्ले से लगकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार छह रनों के लिए|
17.4: रिंकू सिंह को मोहम्मद सिराज, कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
17.3: शार्दूल ठाकुर को मोहम्मद सिराज, सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
17.2: शार्दूल ठाकुर को मोहम्मद सिराज, चौका! बड़ी आसानी से बाउंड्री लगा दे रहे हैं शार्दूल| ऐसा लग रहा है ये उनके लिए बाएँ हाथ का खेल है| इस बार मिड ऑफ़ फील्डर को बीट करते हुए चौका बटोर लिया|
17.2: शार्दूल ठाकुर को मोहम्मद सिराज, वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट करने गए लेकिन बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
17.1: रिंकू सिंह को मोहम्मद सिराज, लेग बाई के रूप में सिंगल इस गेंद पर आता हुआ|
17.4: आकाश दीप को वरुण चक्रवर्ती, विकेट! कॉट एंड बोल्ड वरुण चक्रवर्ती!! आकाश दीप 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे!!! चक्रवर्ती के हाथ लगी चौथी विकेट!!! इसी के साथ कोलकाता ने बैंगलोर की टीम को 81 रनों से शिकस्त दे दी है!!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का टॉप एज लेती हुई हवा में काफी ऊँची गई| इसी बीच चक्रवर्ती खुद ही कैच लेने मिड ऑन की ओर भागे और अपने आगे की ओर डाईव लगाकर उन्होंने कैच पकड़ा| इसी दौरान सभी कोलकाता टीम के खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया|