19.6: रिंकू सिंह को मथीषा पथिराना, बाउंसर!! पुल शॉट लगाने गए लेकिन बल्लेबाज़ रिंकू हुए बीट| इसी के साथ चेन्नई ने 49 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है| चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक जबकि कोलकाता के खाते में गई लगातार चौथी हार|
19.5: रिंकू सिंह को मथीषा पथिराना, बाउंसर डाली गई गेंद!! बल्लेबाज़ ने उसपर पुल शॉट तो लगाया लेकिन फाइन लेग फील्डर ने उसे कट कर लिया| रिंकू ने सिंगल नहीं लिया|
19.4: रिंकू सिंह को मथीषा पथिराना, हाई फुल टॉस गेंद!! बल्लेबाज़ ने उसपर बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन आउट साइड एज लेकर कीपर के आगे टप्पा खाने के बाद गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर नो बॉल का रिव्यु लिया जो असफल हुआ|
19.3: रिंकू सिंह को मथीषा पथिराना, छक्का!!! इसी के साथ रिंकू सिंह का अर्ध शतक पूरा हो गया| क्या कमाल का है ये बल्लेबाज़| टीम भले हार रही हो लेकिन इसने सबका दिल जीत लिया| हवा में थी मिड विकेट की तरफ ये गेंद| फील्डर ने उसे लपका ज़रूर लेकिन उनका पैर सीमा रेखा पर टकरा गया इस वजह से छह रन मिल गया|
19.2: रिंकू सिंह को मथीषा पथिराना, कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.1: रिंकू सिंह को मथीषा पथिराना, ऑफ़ स्टम्प के बहार की गेंद पर बल्ला चलाया लेकिन पूरी तरह से बल्ले पर नहीं ले पाए|
18.6: वरुण चक्रवर्ती को महीश थीक्षाना,डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 6 गेंदों पर अब 56 रनों की दरकार होगी| मुकाबला पूरी तरह से चेन्नई के पक्ष में चला गया है| इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला, रन का मौका नहीं बन सका|
18.5: वरुण चक्रवर्ती को महीश थीक्षाना, कैच ड्रॉप!! काफी टफ चांस था गेंदबाज़ के पास लेकिन उसे लपक नहीं पाए| बैक फुट से पंच तो किया था सामने की तरफ जिसे लपक नहीं पाए थीक्षाना|
18.4: वरुण चक्रवर्ती को महीश थीक्षाना, डॉट गेंद, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई|
18.3: उमेश यादव को महीश थीक्षाना, आउट!! कैच आउट!! कॉट डेवोन कॉनवे बोल्ड महीश थीक्षाना| एक और विकेट का पतन| उमेश यादव 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| लॉन्ग हैंडल का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑन की दिशा में शॉट खेला| हवा में गई गेंद| ज़मीन पर गिर रही थी उससे पहले फील्डर डेवोन ने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए कैच को लपक लिया| 180/8 कोलकाता|
18.2: रिंकू सिंह को महीश थीक्षाना, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
18.1: रिंकू सिंह को महीश थीक्षाना, दुग्गी, इस बार स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर दो रनो के लिए|
17.6: उमेश यादव को तुषार देशपांडे, दुग्गी!! पहले कैच छूटा और बाद में रानौत की अपील देखने पर पता चला कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर आ गए थे| फील्डर से मिड विकेट बाउंड्री पर एक बड़ी चूक हो गई थी| गेंद के नीचे आये लेकिन उसे लपक नहीं पाए| डायरेक्ट हिट भी हुआ लेकिन बल्लेबाज़ अंदर आ चुके थे| अब 12 गेंदों पर 59 रनों की दरकार|
17.6: उमेश यादव को तुषार देशपांडे, वाइड! एक और बार अपनी लाइन और लेंथ से भटके गेंदबाज़| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए उसे वाइड करार दिया|
17.5: उमेश यादव को तुषार देशपांडे, इस बार गुड लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ हीव कर दिया| डीप से दो रन हासिल कर लिया|
17.5: उमेश यादव को तुषार देशपांडे, वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| उमेश ने उसे पुल लार दिया लेकिन बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
17.4: उमेश यादव को तुषार देशपांडे, कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.3: डेविड वीजे को तुषार देशपांडे, आउट!! एलबीडबल्यू!! फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया यहाँ पर| वीजे को जाना होगा वापिस| विकेट के पीछे से धोनी ने रिव्यु की मांग की और वो सही ना हो ऐसा कैसे हो सकता है| एलबीडबल्यू की अपील थी, अम्पायर ने उसे नॉट आउट दिया, फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद सीधा जाकर स्टम्प को हिट कर रही थी| इस वजह से थर्ड अम्पायर ने भी इसे आउट करार दिया| लेग साइड पर हीव शॉट लगाने गए थे, लाइन से बीट हुए और बॉल सीधा जाकर पिछले पैड्स पर लग गई जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी|
17.2: रिंकू सिंह को तुषार देशपांडे, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
17.1: रिंकू सिंह को तुषार देशपांडे, छक्का! एक और बड़ा शॉट रिंकू सिंह के बल्ले से आता हुआ| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगाया और गेंद को मैदान के बाहर भेज दिया| इस बल्लेबाज़ के ऊपर काफी कुछ निर्भर करने वाला है|
19.6: एमएस धोनी को कुलवंत खेजरोलीया, दुग्गी!! जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर डीप में तैनात लेकिन माही ने दो रन भाग लिया| इसी के साथ चेन्नई की पारी 235 रनों पर समाप्त हुई| कोलकाता के सामने 236 रनों का लक्ष्य होगा अब|
19.5: एमएस धोनी को कुलवंत खेजरोलीया, स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
19.5: एमएस धोनी को कुलवंत खेजरोलीया, नो बॉल! हाई फुल टॉस की नो बॉल हो गई| अब फ्री हिट होगी और धोनी स्ट्राइक पर होंगे| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से निकल गई थी ये गेंद| धोनी ने रिव्यु लिया और वो सफल हुआ|
19.4: रवींद्र जडेजा को कुलवंत खेजरोलीया, आउट!! कैच आउट!! कॉट रिंकू सिंह बोल्ड कुलवंत खेजरोलीया| जडेजा 18 रन बनाकर आउट हुए| हाई फुल टॉस गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे स्क्वायर लेग की तरफ पुल किया| बल्ले पर लगने के बाद हवा में गई गेंद और फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| थर्ड अम्पायर ने उसपर हाई फुल टॉस का नो बॉल चेक किया और पाया कि ये एक लीगल गेंद है| 232/4 चेन्नई!!
19.3: रवींद्र जडेजा को कुलवंत खेजरोलीया, छक्का! एक और सिक्स मिड विकेट की दिशा में जाता हुआ| बाप रे बाप आज तो छक्कों की बारिश हो गई| इसी के साथ इस सीज़न का सबसे बड़ा स्कोर बन गया| अभी भी 3 गेंद शेष| 232/3 चेन्नई|
19.2: रवींद्र जडेजा को कुलवंत खेजरोलीया, दुग्गी!! इस बार लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेला था| फील्डर जबतक उसे फील्ड करते दो रन बल्लेबाजों ने भाग लिया|
19.1: रवींद्र जडेजा को कुलवंत खेजरोलीया, छक्का! एक और हवा में शॉट और एक और बिगी!! ऐसा लग रहा है कि इस सीज़न का सबसे बड़ा स्कोर बन जाएगा| इस बार मिड विकेट की तरफ गेंद को हीव किया और छह रन हासिल किया|
18.6: अजिंक्य रहाणे को वरुण चक्रवर्ती, चौका! 19 रनों का ओवर हुआ समाप्त| इस बार दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| 218/3 चेन्नई|
18.5: अजिंक्य रहाणे को वरुण चक्रवर्ती, छक्का! इस बार बल्लेबाज़ के ज़ोन में थी गेंद जिसे सामने की तरफ हीव कर दिया और छह रन हासिल कर लिया| आज इस बल्लेबाज़ को रोकना काफी मुश्किल होगा कोलकाता के लिए|
18.4: अजिंक्य रहाणे को वरुण चक्रवर्ती, छक्का! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
18.3: अजिंक्य रहाणे को वरुण चक्रवर्ती, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| लैप शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए|
18.2: रवींद्र जडेजा को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल, बड़ा शॉट यहाँ पर नहीं बन पाया| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
18.1: रवींद्र जडेजा को वरुण चक्रवर्ती, दुग्गी!! इसी के साथ चेन्नई का 200 रन बोर्ड पर लग गया| इस बार फुल गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया था| गैप से दो रन हासिल किया|
17.6: अजिंक्य रहाणे को कुलवंत खेजरोलीया, चौका! रिवर्स लैप रहाणे के बल्ले से निकलता हुआ| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| थर्ड मैन के ऊपर से लैप करते हुए बाउंड्री अर्जित की| 199/3 चेन्नई|
17.5: रवींद्र जडेजा को कुलवंत खेजरोलीया, सिंगल, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराने के बाद पॉइंट की ओर गई गेंद जहाँ से सिंगल मिल गया|
17.4: रवींद्र जडेजा को कुलवंत खेजरोलीया, डॉट बॉल!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
17.3: शिवम दुबे को कुलवंत खेजरोलीया, आउट!! कैच आउट!! कॉट जेसन रॉय बोल्ड कुलवंत खेजरोलीया| 85 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 50 रन बनाकर शिवम लौटे पवेलियन| खेजरोलीया के नाम पहली विकेट| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर जड़ में डाली गई गेंद| सामने की तरफ उसे उठाकर मारा| एलिवेशन नहीं मिल सका और फ्लैट चली गई ये गेंद सीधा फील्डर की तरफ जहाँ से कैच का मौका बन गया| 194/3 चेन्नई|
17.2: शिवम दुबे को कुलवंत खेजरोलीया, छक्का! ये लीजिये अभी हमने रहाणे का पचास देखा था और अब यहाँ पर दुबे ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| ड्रेसिंग रूम से सभी ने तालियों के साथ शाबाशी दी| इस बार छोटी गेंद पर पुल करते हुए छह रन हासिल किया|
17.1: शिवम दुबे को कुलवंत खेजरोलीया, दुग्गी!! फुल लेंथ गेंद| हीव किया मिड विकेट की तरफ और तेज़ी से भागते हुए डीप से दो रन हासिल किया|