19.6: अब्दुल समद को नवदीप सैनी, स्विंग एंड मिस!! इसी के साथ पारी की हुई समाप्ति| 72 रनों से राजस्थान ने इस मुकाबले को जीत लिया है| इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपना बलाल घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हो पाया|
19.5: अब्दुल समद को नवदीप सैनी, एक और चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| ये रन्स इन बल्लेबाजों को काफी आत्मविश्वास देंगे|
19.4: अब्दुल समद को नवदीप सैनी, चौका! इस बार इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
19.3: उमरान मलिक को नवदीप सैनी, इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ फ्री हिट गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
19.3: उमरान मलिक को नवदीप सैनी, छक्का! एक और बड़ा शॉट!! आते-आते काफी देर कर दी| खैर अब इन सबसे कुछ नहीं होने वाला लेकिन ये दोनों युवा बल्लेबाज़ अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं| ओह ये तो नो बॉल भी है यानी अगली गेंद फ्री हिट होगी|
19.2: अब्दुल समद को नवदीप सैनी, इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ जड़ की गेंद को खेला| एक ही रन हासिल हुआ|
19.1: अब्दुल समद को नवदीप सैनी, छक्का! एक और बड़ा शॉट!! इस बार समद के बल्ले से निकला| जैसे ही लेंथ गेंद आई उसपर जोर से बल्ला चलाया और बॉल को दर्शकों के बीच भेज दिया|
18.6: उमरान मलिक को ट्रेंट बोल्ट, दुग्गी!! इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|
18.5: उमरान मलिक को ट्रेंट बोल्ट, छक्का! जाते-जाते उमरान अपना दम दिखा रहे हैं| जैसे ही छोटी गेंद देखी उसपर कड़क पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई|
18.4: उमरान मलिक को ट्रेंट बोल्ट, चौका! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन फील्डर के ऊपर से उठाकर मारा और चार रन हासिल किये|
18.3: उमरान मलिक को ट्रेंट बोल्ट, डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
18.2: उमरान मलिक को ट्रेंट बोल्ट, कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.1: अब्दुल समद को ट्रेंट बोल्ट, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
17.6: उमरान मलिक को युजवेंद्र चहल, डॉट गेंद, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
17.5: भुवनेश्वर कुमार को युजवेंद्र चहल, आउट!! क्लीन बोल्ड!! युजवेंद्र चहल के नाम चौथी सफलता दर्ज हुई| कप्तान भुवि महज़ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद पर जोर से सामने की तरफ शॉट लगाने गए| टर्न से पूरी तरह से बीट हुए और गेंद सीधा जाकर मिडिल स्टम्प से टकरा गई| जीत से अब बस कुछ ही कदम दूर है राजस्थान|
17.4: भुवनेश्वर कुमार को युजवेंद्र चहल, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
17.3: भुवनेश्वर कुमार को युजवेंद्र चहल, एक बार फिर से पैड्स पर रखी गई गेंद| भुनी ने उसे लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से दो रन मिल गया|
17.2: अब्दुल समद को युजवेंद्र चहल, सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा लेग स्टम्प की गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया गया|
17.1: अब्दुल समद को युजवेंद्र चहल, इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे गई|
19.6: शिमरन हेटमायर को फजलहक फारूकी, दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड विकेट की तरफ हीव किया गेंद को और गैप से दो रन हासिल किये| इसी के साथ राजस्थान की पारी 203 रनों पर हुई समाप्त| हैदराबाद के सामने अब 204 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: शिमरन हेटमायर को फजलहक फारूकी, चौका! इसी बाउंड्री की दरकार थी| इस बार गेंदबाज़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| टीम के 200 रन भी पूरे हुए|
19.4: शिमरन हेटमायर को फजलहक फारूकी, दुग्गी!! कवर्स की दिशा में गेंद को खेला| डीप से फील्डर ने गेंद को फील्ड करते हुए गेंदबाजी छोर पर थ्रो किया| बोलर काफी आगे थे और बॉल उनके पास एक टप्पा बाद आई जिसे वो लपक नहीं पाए| अश्विन आसानी से क्रीज़ में आ गए|
19.3: शिमरन हेटमायर को फजलहक फारूकी, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
19.2: शिमरन हेटमायर को फजलहक फारूकी, नॉट आउट!! रिप्ले में देखने के बाद बताया गया कि गेंद बल्ले से लगने के बाद टप्पा खाकर कीपर के दस्तानों में गई थी| शानदार यॉर्कर गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला लगाया था जहाँ रन का मौका नहीं बन पाया|
19.1: शिमरन हेटमायर को फजलहक फारूकी, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
18.6: शिमरन हेटमायर को टी नटराजन, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया|
18.5: रविचंद्रन अश्विन को टी नटराजन, सिंगल, इस बार आगे निकलकर पॉइंट की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
18.4: रविचंद्रन अश्विन को टी नटराजन, बाईज के रूप में चौका आ गया यहाँ पर| इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर भी उसे रोक नहीं पाए और चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
18.3: संजू सैमसन को टी नटराजन, आउट!! कैच आउट!! कॉट अभिषेक शर्मा बोल्ड टी नटराजन| 55 रन बनाकर संजू लौटे पवेलियन| नटराजन के नाम एक और बड़ी विकेट| पिछले दो ओवर में उन्होंने कमाल की वापसी की है| इस बार संजू का बड़ा विकेट सही समय पर ले लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया था| बल्ले से जब लगी तो ऐसा लगा कि छह हो जायेगा लेकिन सीमा रेखा के ठीक आगे फील्डर ने शानदार तरीके से जज करते हुए उसे लपक लिया| 187/5 राजस्थान|
18.2: शिमरन हेटमायर को टी नटराजन, सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.1: शिमरन हेटमायर को टी नटराजन, डायरेक्ट हिट की दरकार थी लेकिन चूक गए शॉर्ट कवर्स पर भुवि| अगर बल्लेबाज़ी एंड पर ये थ्रो लग जाता तो हेटमायर को आधी पिच से ही वापिस जाना पड़ता| यॉर्कर गेंद पर ऑफ़ साइड पर खेला था जिसे फील्ड किया गया और थ्रो कर दिया गया| फील्डर रन के लिए भागे थे लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने उन्हें वापिस भेजा|
17.6: संजू सैमसन को भुवनेश्वर कुमार, चौका! बाउंड्री के साथ हुई भुवि के एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार दिशा से भटके भुवि और बल्लेबाज़ ने दशा खराब कर दी| फाइन लेग ऊपर रखकर आप पैरों पर गेंद नहीं डाल सकते| अगर डालेंगे तो ऐसे ही फ्लिक शॉट्स पर चौके खाते जायेंगे| 186/4 राजस्थान|
17.5: शिमरन हेटमायर को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
17.4: शिमरन हेटमायर को भुवनेश्वर कुमार, एक अहम डॉट गेंद!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया कीपर की तरफ|
17.3: शिमरन हेटमायर को भुवनेश्वर कुमार, छक्का! ये है इस खब्बू बल्लेबाज़ की ताक़त| जैसे ही छोटी गेंद देखी उसपर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
17.2: संजू सैमसन को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल!! गैप में इस बार गेंद को हलके हाथों से ढकेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
17.1: शिमरन हेटमायर को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|