19.6: रवि बिश्नोई को अल्जारी जोसफ, डॉट गेंद!!! इसी के साथ गुजरात ने लखनऊ की टीम को 56 रनों से शिकस्त दे दी है!!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| इसी के साथ गुजरात की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5: रवि बिश्नोई को अल्जारी जोसफ, शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने देखा और जाने दिया कीपर की ओर| रन नहीं आ सका|
19.4: रवि बिश्नोई को अल्जारी जोसफ, डॉट गेंद!!! लखनऊ के द्वारा लिया गया वाइड का रिव्यु हुआ असफ़ल!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डक करना सही समझा|
19.3: रवि बिश्नोई को अल्जारी जोसफ, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
19.2: रवि बिश्नोई को अल्जारी जोसफ, चौका!!! रवि बिश्नोई ने पहली ही गेंद पर बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
19.1: स्वप्निल सिंह को अल्जारी जोसफ, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.6: क्रुणाल पंड्या को मोहित शर्मा, आउट!! कैच आउट!! कॉट डेविड मिलर बोल्ड मोहित शर्मा| हैट्रिक पर अब होंगे मोहित!! उनके खाते की ये चौथी विकेट है जिसके बाद उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया| कप्तान आये और गए| पहली ही गेंद पर बल्ला चलाया और गेंद की गति और उछाल से पूरी तरह से चकमा खा गए| बल्ले से लगने के बाद सीधा हवा में गई लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ गेंद जहाँ से किलर मिलर ने नीचे आकर कैच को लपक लिया| 166/7 लखनऊ|
18.5: आयुष बदोनी को मोहित शर्मा, आउट!!! कैच आउट!!! आयुष बदोनी 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! मोहित शर्मा के हाथ लगी एक और विकेट!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट हवा में शॉट लगाया| बल्ले के उपरी भाग को लगकर गेंद सीधा फील्डर नूर अहमद के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 166/7 लखनऊ|
18.5: आयुष बदोनी को मोहित शर्मा, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.4: आयुष बदोनी को मोहित शर्मा, चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.3: आयुष बदोनी को मोहित शर्मा, पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| रन का मौका नहीं मिल सका|
18.2: आयुष बदोनी को मोहित शर्मा, छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
18.1: आयुष बदोनी को मोहित शर्मा, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.6: आयुष बदोनी को नूर अहमद, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
17.5: स्वप्निल सिंह को नूर अहमद, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
17.4: स्वप्निल सिंह को नूर अहमद, कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
17.3: स्वप्निल सिंह को नूर अहमद, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
17.2: निकोलस पूरन को नूर अहमद, आउट!!! कैच आउट!!! निकोलस पूरन 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! नूर अहमद के हाथ लगी सफलता| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गूगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से मोहम्मद शमी ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 153/5 लखनऊ|
17.1: आयुष बदोनी को नूर अहमद, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
19.6: डेविड मिलर को यश ठाकुर, सिंगल के साथ गुजरात की पारी का 227 रनों पर हुआ अंत| अब लखनऊ के सामने 228 रनों का लक्ष्य रखा गया है| जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला था जहाँ से सिंगल का ही मौका बन पाया|
19.5: डेविड मिलर को यश ठाकुर, चौका! मिड विकेट फील्डर का एक भरसक प्रयास लेकिन डाईव लगाने के बाद भी गेंद को रोक नहीं पाए| एक कड़क पुल शॉट यहाँ पर लगाया गया था|
19.4: शुभमन गिल को यश ठाकुर, सिंगल ही मिल पाया यहाँ पर| छोटी गेंद पर पुल तो किया लेकिन लॉन्ग ऑन फील्डर की तरफ गई एक टप्पा खाकर गेंद| सिंगल ही मिल पाया|
19.3: शुभमन गिल को यश ठाकुर, ओह, डॉट गेंद हो गई यहाँ पर| बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
19.2: शुभमन गिल को यश ठाकुर, दुग्गी, कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया| 93 रनों पर पहुंचे गिल|
19.1: शुभमन गिल को यश ठाकुर, छक्का! सीधा, सफल, सटीक छह!! इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को सामने की तरफ मार दिया जहाँ से छह रनों के लिए निकल गई गेंद| अपने शतक के काफी पास आ गए हैं गिल|
18.6: डेविड मिलर को आवेश खान, स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट लगाने गए लेकिन लाइन से बीट हो गए| 213/2 गुजरात| अब महज़ 6 गेंद शेष| कितना स्कोर बना पाएगी बल्लेबाज़ी टीम?
18.5: डेविड मिलर को आवेश खान, दुग्गी, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
18.4: डेविड मिलर को आवेश खान, गगनचुम्भी छक्का!!! 75 मीटर लम्बा!! गेंद की लाइन में आये मिलर| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए|
18.3: शुभमन गिल को आवेश खान, छोटी गेंद!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| अबतक ये ओवर अच्छा रहा है|
18.2: डेविड मिलर को आवेश खान, सिंगल, इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
18.1: शुभमन गिल को आवेश खान, लो फुल टॉस गेंद| मिड विकेट की तरफ उसे हीव किया| डीप से एक रन हासिल हुआ|
17.6: शुभमन गिल को यश ठाकुर, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया| 202/2 गुजरात|
17.5: डेविड मिलर को यश ठाकुर, सिंगल!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
17.4: डेविड मिलर को यश ठाकुर, चौका! सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगाया और टीम का 200 रन पूरा किया| किलर मिलर शो शुरू हो गया है|
17.3: डेविड मिलर को यश ठाकुर, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
17.2: शुभमन गिल को यश ठाकुर, टैप एंड रन!! कट करने गए, मिस टाइम हुआ| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकटों के पास रह गई गेंद| इस बीच बल्लेबाजों ने रन भागा और गेंदबाज़ ने बॉल उठाकर बोलिंग एंड पर दे मारा| विकटों के काफी दूर से लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गई गेंद| एक ही रन मिला|
17.1: डेविड मिलर को यश ठाकुर, यॉर्कर गेंद!! मिलर ने उसे लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|