19.6: फजलहक फारूकी को राहुल तेवतिया, डॉट गेंद!!! इसी के साथ गुजरात ने हैदराबाद की टीम को 34 रनों से शिकस्त देते हुए प्ले ऑफस में अपनी जगह पक्की कर ली है!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| इसी के साथ गुजरात की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5: मयंक मार्कंडेय को राहुल तेवतिया, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
19.4: मयंक मार्कंडेय को राहुल तेवतिया, चौका!! कैच ड्रॉप होता हुआ!!! मयंक मार्कंडेय को मिला जीवनदान!!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया| गेंद सीधा फील्डर राशिद खान की ओर गई जहाँ से उन्होंने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथ को लगकर ज़मीन पर टप्पा खाई और सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
19.3: फजलहक फारूकी को राहुल तेवतिया, कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
19.2: फजलहक फारूकी को राहुल तेवतिया, टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.1: मयंक मार्कंडेय को राहुल तेवतिया, आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन मिल गया|
18.6: फजलहक फारूकी को मोहित शर्मा, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक और सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| रन नहीं आ सका| 6 गेंदों पर 42 रनों की दरकार है|
18.5: फजलहक फारूकी को मोहित शर्मा, कोई रन नहीं, शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये|
18.4: भुवनेश्वर कुमार को मोहित शर्मा, आउट!!! कैच आउट!!! भुवनेश्वर कुमार 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! मोहित शर्मा के हाथ लगी चौथी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर हवा में खेला| फील्डर राशिद खान से बाउंड्री लाइन से आगे की ओर भागकर एक शानदार रनिंग कैच पकड़ा| 147/9 हैदराबाद|
18.3: मयंक मार्कंडेय को मोहित शर्मा, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
18.2: मयंक मार्कंडेय को मोहित शर्मा, चौका!!! एक और बेहतरीन शॉट और मिली बाउंड्री!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ के सर के ऊपर से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
18.1: मयंक मार्कंडेय को मोहित शर्मा, छक्का!!! मयंक मार्कंडेय के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
17.6: मयंक मार्कंडेय को यश दयाल, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद जहाँ से बल्लेबाज़ ने एक रन लिया|
17.5: मयंक मार्कंडेय को यश दयाल, कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.4: भुवनेश्वर कुमार को यश दयाल, क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
17.3: भुवनेश्वर कुमार को यश दयाल, चौका!!! भुवि के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर गैप में शॉट लगाया जहाँ से मिला चार रन|
17.3: भुवनेश्वर कुमार को यश दयाल, वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जाने दिया कीपर की ओर| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.2: भुवनेश्वर कुमार को यश दयाल, दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर 2 रन लिया|
17.1: भुवनेश्वर कुमार को यश दयाल, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.6: मोहित शर्मा को भुवनेश्वर कुमार, बाई के रूप में आया सिंगल!! महज़ 2 रन और 4 विकेट इस आखिरी ओवर से आये| भुवि ने कमाल की गेंदबाजी की है यहाँ पर| इसी के साथ 188 रनों पर ही रुक गई गुजरात की टीम| यानी अब हैदराबाद के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस बार भी गेंद पर बलाल फेंका लेकिन बीट हुए और कीपर के आगे से एक रन चुरा लिया|
19.5: मोहम्मद शमी को भुवनेश्वर कुमार, आउट!!! कैच आउट!! कॉट मार्को येन्सन बोल्ड भुवनेश्वर कुमार| एक और विकेट का पतन| एक और सफलता भुवि के नाम| कमाल की गेंदबाजी करते हुए अपना पंजा खोल लिया| इस बार शमी ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ बड़ा शॉट खेला और अपना विकेट गँवा दिया| लॉन्ग ऑन पर एक आसान सा कैच पकड़ा गया|
19.4: दसुन शनाका को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
19.3: नूर अहमद को भुवनेश्वर कुमार, आउट!!! रन आउट!! टीम हैट्रिक यहाँ पर| हैदराबाद पूरी तरह से अंतिम के ओवरों में मुकाबले में वापसी कर चुकी है| इस बार नूर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे| प्ले एंड मिस था| कीपर तक गई थी गेंद जहाँ से बल्लेबाज़ रन के लिए भागे| कीपर हेनरिक क्लासेन ने भुवि की तरफ थ्रो किया और भुवि ने पलटकर पीछे की तरफ डायरेक्ट हिट लगा दी| 186/8 हैदराबाद|
19.2: राशिद खान को भुवनेश्वर कुमार, आउट!! कैच आउट!!! कॉट बिहाइंड! ये गेंद सीधा कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई| अब हैट्रिक पर होंगे भुवि!! चौथी सफलता उनके हाथ लगी है| इस बार अपनी लाइन और उछाल से पूरी तरह से राशिद को चकमा दे दिया और एक अहम वक़्त पर बड़ा विकेट हासिल किया| कट शॉट के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे राशिद| 186/7 गुजरात|
19.1: शुभमन गिल को भुवनेश्वर कुमार, आउट!! कैच आउट!! कॉट अब्दुल समद बोल्ड भुवनेश्वर कुमार| 101 रनों पर गिल की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| भुवि के नाम एक और सफलता| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को शॉर्ट कवर्स की तरफ खेला| हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर ने उसे लपकते हुए गिल की पारी का अंत कर दिया| हैदराबाद धीरे-धीरे वापसी करती हुई| 186/6 हैदराबाद|
18.6: शुभमन गिल को टी नटराजन, एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| जड़ में डाली गई गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 186/5 गुजरात|
18.5: दसुन शनाका को टी नटराजन, सिंगल!! इस बार गेंद को गैप में लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
18.4: दसुन शनाका को टी नटराजन, चौका! इस बार फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.3: दसुन शनाका को टी नटराजन, कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.2: शुभमन गिल को टी नटराजन, सिंगल और शतक गिल के बल्ले से निकलता हुआ| ये उनके इस लीग के करियर का पहला शतक है| कमाल की उपलब्धि यहाँ पर शुभमन को हासिल हुई| पिछली बार 96 रनों पर रह गए थे लेकिन इस बार चूके नहीं और शतक पूरा किया| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए ढेर सारी तालियाँ बजती हुई| लेग साइड पर पुल शॉट खेला और एक रन बटोर लिया|
18.1: दसुन शनाका को टी नटराजन, इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
17.6: दसुन शनाका को फजलहक फारूकी, सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
17.5: शुभमन गिल को फजलहक फारूकी, सिंगल के साथ गिल अब 99 रनों के स्कोर पर पहुंचे| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
17.4: दसुन शनाका को फजलहक फारूकी, सिंगल के साथ इस बल्लेबाज़ ने भी अपना खाता खोल लिया| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
17.3: राहुल तेवतिया को फजलहक फारूकी, आउट!! कैच आउट!! कॉट मार्को येन्सन बोल्ड फजलहक फारूकी| एक और विकेट का पतन गुजरात के लिए होता हुआ| अंतिम के ओवरों में पूरी तरह से अपनी लय गंवा रही है बल्लेबाज़ी टीम| इस बार फारूकी ने अपनी धीमी गति की गेंद से तेवतिया को चकमा दे दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर खिंची हुई लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसपर बड़ा शॉट लगाने गए और मिस टाइम कर बैठे| हवा में खिल गई गेंद जहाँ फील्डर ने पीछे की तरफ जाते हुए एक बढ़िया जज कैच लपका|175/5 गुजरात|
17.2: राहुल तेवतिया को फजलहक फारूकी, दुग्गी!! इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ फील्डर द्वारा एक बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली जहाँ से दो रन टीम के लिए बचाए|
17.2: राहुल तेवतिया को फजलहक फारूकी, वाइड! स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ को क़दमों का इस्तेमाल करता देख बल्लेबाज़ ने छोटी डाल दी गेंद| बल्लेबाज़ के सर के काफी ऊपर से निकल गई| वाइड करार दी गई|
17.1: शुभमन गिल को फजलहक फारूकी, सिंगल!! फुल गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|