19.6: मोहम्मद शमी को मथीषा पथिराना, आउट!!! कैच आउट!!! इसी के साथ चेन्नई की टीम ने 15 रनों से गुजरात को शिकस्त दे दी है!!! मथीषा पथिराना के हाथ लगी दूसरी विकेट!!! मोहम्मद शमी 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| धोनी की सेना ने इंडियन टी20 लीग के 16वें सीज़न के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर शमी ने मिड ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| फील्डर दीपक चाहर ने मिड ऑफ़ से भागकर मिड ऑन की दूरी तय की ओर एक शानदार कैच पकड़ते हुए गुजरात की पारी का अंत कर दिया| इसी दौरान चेन्नई की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया|
19.6: मोहम्मद शमी को मथीषा पथिराना, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
19.5: नूर अहमद को मथीषा पथिराना, सिंगल!!! इस बार बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
19.4: नूर अहमद को मथीषा पथिराना, चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की ओर गई चार रनों के लिए|
19.3: मोहम्मद शमी को मथीषा पथिराना, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
19.2: नूर अहमद को मथीषा पथिराना, क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
19.2: मोहम्मद शमी को मथीषा पथिराना, वाइड!!! इसी बीच बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप के काफ़ी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 1 रन ले लिया|
19.1: नूर अहमद को मथीषा पथिराना, सिंगल!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
18.6: मोहम्मद शमी को तुषार देशपांडे, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| गुजरात को जीत के लिए 6 गेंदों पर 27 रनों की दरकार है|
18.5: मोहम्मद शमी को तुषार देशपांडे, चौका! अब 7 गेंदों पर 27 रनों की दरकार| इस बार ऊपर की गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में खेला शॉट| गैप था वहां पर इस वजह से एक टप्पा बाद सीमा रेखा के पार गई गेंद|
18.4: मोहम्मद शमी को तुषार देशपांडे, डॉट बॉल!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर थी ये गेंद|
18.3: राशिद खान को तुषार देशपांडे, आउट!!! कैच आउट!!! राशिद के रूप में गुजरात की अंतिम उम्मीद भी यहाँ पर पवेलियन लौटती हुई!!! राशिद खान 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! तुषार देशपांडे के हाथ लगी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल टॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद डेवोन कॉनवे जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 142/9 गुजरात|
18.2: राशिद खान को तुषार देशपांडे, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.1: राशिद खान को तुषार देशपांडे, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.6: नूर अहमद को मथीषा पथिराना, डॉट बॉल!!, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| 12 गेंदों पर 35 रनों की दरकार|
17.5: राशिद खान को मथीषा पथिराना, नॉट आउट!!! चेन्नई की टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!!! इसी बीच लेग बाई के रूप में आया 1 रन!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का सोचा| बल्ले पर नहीं आई गेंद| सीधा पैड्स को जा लगी| इसी बीच गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिया रिव्यु| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद लेग स्टंप को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
17.5: राशिद खान को मथीषा पथिराना, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.4: दर्शन नलकंडे को मथीषा पथिराना, आउट!! रन आउट!! सुभ्रांशु सेनापति का मिड ऑफ़ से डायरेक्ट हिट और दर्शन का काम तमाम कर दिया| मुकाबला अभी भी ऊपर नीचे होता हुआ| लेकिन तारीफ यहाँ पर फील्डर की करनी होगी| क्या शानदार थ्रो मारा जहाँ नॉन स्ट्राइकर एंड पर बल्लेबाज़ को क्रीज़ से दूर रख दिया| इस बार मिड ऑफ़ पर फुल गेंद को ड्राइव किया और रन के लिए भागे| फील्डर ने उसे उठाया और स्टम्प्स पर वार कर दिया| 136/8 गुजरात|
17.3: विजय शंकर को मथीषा पथिराना, आउट!!! कैच आउट!! मैच टर्निंग कैच हो सकता है ये गायकवाड द्वारा| सातवां झटका यहाँ पर गुजरात की टीम को लगता हुआ!!! मथीषा पथिराना के हाथ लगी बड़ी विकेट!!! इनफॉर्म विजय शंकर 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट खेला| हवा में गई गेंद जहाँ पर फील्डर ऋतुराज गायकवाड ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखीं और बाउंड्री लाइन से आगे की ओर भागकर सामने की तरफ डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बल्लेबाज़ को आउट करार दिया| 136/7 गुजरात|
17.2: राशिद खान को मथीषा पथिराना, लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.1: विजय शंकर को मथीषा पथिराना, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
19.6: रवींद्र जडेजा को मोहम्मद शमी, आउट!! क्लीन बोल्ड!! यु मिस आई हिट!! मोहम्मद शमी के नाम दूसरी सफलता| 22 रन बनाकर जडेजा लौटे पवेलियन| 172 रनों पर चेन्नई की पारी हुई समाप्त| यानी अब फाइनल में पहुँचने के लिए गुजरात को बनाने होंगे 173 रन| विकेट लाइन की इस गेंद पर जडेजा ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए क्रॉस बल्ले से लेग साइड की तरफ शॉट लगाना चाहा और इनस्विंग से चकमा खाते हुए बोल्ड हो गए|
19.5: मोईन अली को मोहम्मद शमी, एक और बढ़िया गेंद| सिंगल ही मिल पाया| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
19.4: रवींद्र जडेजा को मोहम्मद शमी, सिंगल!! फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए जड्डू| जड़ में डाली गई इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
19.4: मोईन अली को मोहम्मद शमी, नो बॉल और बाईज के रूप में रन भाग लिया| हाई फुल टॉस का नो बॉल हो गया| शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए मोईन| कीपर तक गई गेंद लेकिन उस दौरान जड्डू ने भागकर बाई का एक रन पूरा किया| कीपर द्वारा डायरेक्ट हिट हुई लेकिन जडेजा काफी अंदर घुस गए थे| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी|
19.3: मोईन अली को मोहम्मद शमी, छक्का! जिसकी तलाश चेन्नई को थी वो मिला| झन्नाटेदार शॉट!!! सीधा गेंद जाकर स्टैंड्स में गिरी!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ शमी गेंद को देखते ही रह गए| खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| लेंथ गेंद को पिक करते हुए हीव कर दिया था मिड विकेट की तरफ|
19.2: रवींद्र जडेजा को मोहम्मद शमी, सिंगल!! इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
19.1: रवींद्र जडेजा को मोहम्मद शमी, चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| महत्वपूर्ण रन्स आखिरी ओवर में आते हुए|
18.6: मोईन अली को मोहित शर्मा, दुग्गी!! इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया| जडेजा की रनिंग की तारीफ करनी होगी यहाँ पर|
18.5: एमएस धोनी को मोहित शर्मा, आउट!! कैच आउट!! कॉट हार्दिक पंड्या बोल्ड मोहित शर्मा| पूरे मैदान में इस विकेट से सन्नाटा सा छा गया| थाला धोनी महज़ 1 रन पर पवेलियन लौटे| कप्तान ने पकड़ा कप्तान का कैच| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर फील्डर के ऊपर से मारने गए लेकिन कम गति की वजह से माही को एलिवेशन नहीं मिल सका| सीधा फील्डर हार्दिक की तरफ गई गेंद जहाँ से उन्होंने चेस्ट हाईट पर कैच पकड़ा|155/6 चेन्नई|
18.4: रवींद्र जडेजा को मोहित शर्मा, सिंगल!! छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल हो गया|
18.3: रवींद्र जडेजा को मोहित शर्मा, चौका!!! सर जडेजा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! फुल लेंथ की डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
18.2: एमएस धोनी को मोहित शर्मा, सिंगल!!! इसी के साथ धोनी ने अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.1: रवींद्र जडेजा को मोहित शर्मा, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.6: अंबाती रायडू को राशिद खान, आउट!! कैच आउट!! कॉट दसुन शनाका बोल्ड राशिद खान| 17 रन बनाकर रायडू लौटे पवेलियन| पिछली गेंद पर छक्का लगाने के बाद इस गेंद पर भी बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन मिस टाइम कर बैठे| बल्ले से लगने के बाद हवा में खिल गई गेंद| दूरी हासिल नहीं हो पाई और मिड विकेट पर फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 148/5 चेन्नई|
17.5: अंबाती रायडू को राशिद खान, छक्का! ये लगाया है बड़ा शॉट| जिस शॉट की दरकार थी वो आया रायडू के बल्ले से यहाँ पर| अभी तक ऊपर दाल रहे थे लेकिन इसब बार छोटी डाल बैठे गेंद और मैदान के बाहर भेज दिया|
17.4: रवींद्र जडेजा को राशिद खान, सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
17.3: अंबाती रायडू को राशिद खान, सिंगल!! इस बार मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को और तेज़ी से एक रन हासिल किया|
17.2: अंबाती रायडू को राशिद खान, बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| जड़ की गेंद को ओन साइड पर खेला और तेज़ी से भागते हुए दो पूरा किया|
17.1: रवींद्र जडेजा को राशिद खान, लेग स्पिन गेंद| पॉइंट की तरफ कट किया जहाँ गैप से एक रन हासिल हुआ|