16.3: राइली रूसो को ग्लेन मैक्सवेल, डॉट बॉल!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं हुआ|
16.2: अक्षर पटेल को ग्लेन मैक्सवेल, सिंगल और स्कोर बराबर!! इस बार गैप में गेंद को खेला और सिंगल हासिल किया|
16.1: राइली रूसो को ग्लेन मैक्सवेल, एक और बार गेंद को गैप में ढकेला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
15.6: राइली रूसो को कर्ण शर्मा, एक और सिंगल!! इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
15.5: अक्षर पटेल को कर्ण शर्मा, सिंगल लेकर दूसरे बल्लेबाज़ को स्ट्राइक पर लाया| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
15.4: अक्षर पटेल को कर्ण शर्मा, छक्का! हैमर्ड! मैस्किमम के साथ अक्षर ने खोला अपना खाता| पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये| अब जीत से 5 रन दूर दिल्ली|
15.3: फिलिप साल्ट को कर्ण शर्मा, आउट!! बोल्ड!!! 52 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 87 रन बनाकर साल्ट लौटे पवेलियन| बल्लेबाज़ के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था| लेकिन अब बैंगलोर के लिए काफी देर हो गई है| 27 गेंदों पर 11 रनों की दरकार| आगे की गेंद को पीछे खेल गए| लेग स्पिन थी| टर्न हुई और बल्ले को मिस करते हुए पैड्स से टकराने के बाद विकटों से जा टकराई ये बॉल| कर्ण शर्मा ने विकेट लेने का बाद अपना जोश दिखाया| 171/3 दिल्ली|
15.2: फिलिप साल्ट को कर्ण शर्मा, चौका! इस बार सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
15.1: राइली रूसो को कर्ण शर्मा, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.6: राइली रूसो को जोश हेजलवुड, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| 30 गेंदों पर 16 रनों की दरकार|
14.5: राइली रूसो को जोश हेजलवुड, दो रन यहाँ पर भी आ जायेगा| लेग साइड पर उसे खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|
14.4: राइली रूसो को जोश हेजलवुड, डॉट बॉल!! फ्री हिट पर रन नहीं आ सका| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन सका|
14.4: राइली रूसो को जोश हेजलवुड, नो बॉल!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| ओवर स्टेप कर बैठे थे इस वजह से अब अगली गेंद फ्री हिट होगी|
14.3: राइली रूसो को जोश हेजलवुड, गुड लेंथ गेंद| पुल किया सामने की तरफ लेकिन बोलर ने उसे रोक दिया|
14.2: फिलिप साल्ट को जोश हेजलवुड, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| आगे निकलकर मिड ऑफ़ की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
14.1: फिलिप साल्ट को जोश हेजलवुड, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
19.6: महिपाल लोमरोर को खलील अहमद, डॉट गेंद!!! इसी के साथ बैंगलोर की पारी 181 रनों पर हुई समाप्त!!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
19.5: अनुज रावत को खलील अहमद, सिंगल!! फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
19.4: महिपाल लोमरोर को खलील अहमद, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
19.3: अनुज रावत को खलील अहमद, मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
19.2: अनुज रावत को खलील अहमद, छक्का!!! अनुज रावत ने सिक्स लगाकर अपना खाता खोला!! शानदार शॉट| फ्लिक किया गेंद को स्क्वायर लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए|
19.1: दिनेश कार्तिक को खलील अहमद, आउट!!! कैच आउट!!! दिनेश कार्तिक 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे!!! खलील अहमद के हाथ लगी सफ़लता!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां खड़े फील्डर डेविड वॉर्नर के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 172/4 बैंगलोर|
18.6: दिनेश कार्तिक को मुकेश कुमार, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.5: दिनेश कार्तिक को मुकेश कुमार, कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
18.4: महिपाल लोमरोर को मुकेश कुमार, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
18.3: महिपाल लोमरोर को मुकेश कुमार, चौका!!! इसी के साथ युवा बल्लेबाज़ महिपाल लोमरोर ने अपने इंडियन टी20 लीग का पहला अर्धशतक पूरा किया!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.2: महिपाल लोमरोर को मुकेश कुमार, यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने गेंद को वहीँ पर रोका| कार्तिक रन लेने भागे| इसी बीच गेंदबाज़ ने बॉल उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया लेकिन गेंद स्टंप को मिस करती हुई निकल गई| रन नहीं मिल सका|
18.1: महिपाल लोमरोर को मुकेश कुमार, नॉट आउट!!! बैंगलोर का रिव्यु हुआ सफल!!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लैप शॉट खेलना चाहा| गेंद तेज़ी से पैड्स को जा लगी और गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को लगी थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
17.6: दिनेश कार्तिक को खलील अहमद, छक्का!!! बेहतरीन फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में फ्लिक किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
17.6: महिपाल लोमरोर को खलील अहमद, वाइड!!! इसी के साथ बाई के रूप में आया एक रन!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाजों ने इसी बीच भागकर एक रन बाई के रूप में लिया| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
17.5: दिनेश कार्तिक को खलील अहमद, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
17.4: महिपाल लोमरोर को खलील अहमद, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
17.3: महिपाल लोमरोर को खलील अहमद, बाहरी किनारा और चौका!!! मिड विकेट की ओर मारने गए महिपाल| बल्ले का बाहरी किनारा गेंद ने लिया और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के पार चार रनों के लिए|
17.2: दिनेश कार्तिक को खलील अहमद, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.1: दिनेश कार्तिक को खलील अहमद, प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.4: राइली रूसो को ग्लेन मैक्सवेल, छक्का! इसी के साथ दिल्ली ने 7 विकटों से इस मुकाबले को जीत लिया है और अपनी हार के सिलसिले को समाप्त किया है| रूसो ने मिड विकेट की तरफ बड़ा शॉट लगाकर अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|