19.6: एमएस धोनी को संदीप शर्मा, सिंगल!! 3 रन से राजस्थान ने हासिल की है जीत| संदीप शर्मा यु ब्यूटी!! क्या कमाल की गेंदबाजी की है दो छक्का खाने के बाद| लगातार तीन यॉर्कर डालते हुए मुकाबले को अपनी तरफ मोड़ दिया| धोनी के सामने इस तरह की गेंदबाजी कर देना कोई मामूली बात नहीं है| मेरी नज़र में जीत के हीरो हैं संदीप शर्मा| एक दम जड़ में डाला और धोनी को बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया|
19.5: रवींद्र जडेजा को संदीप शर्मा, सिंगल!! कमाल का यॉर्कर!! संदीप की दाद देनी होगी यहाँ पर| अब 1 गेंद पर 5 रन की दरकार| सामने होंगे धोनी| वाइड यॉर्कर पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ खेला जहाँ से फील्डर ने उसे फील्ड किया| एक ही रन मिला|
19.4: एमएस धोनी को संदीप शर्मा, सिंगल ही मिल पायेगा इस बार| कोण बदलकर लेंथ बॉल डाली| मिड विकेट की तरफ मारा| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा| 2 गेंद 6 रनों की दरकार है| एक और थ्रिलर यहाँ पर देखने को मिल रहा है|
19.3: एमएस धोनी को संदीप शर्मा, एक और छक्का! ओहोहो!!! माही मार रहा!!! अब 3 गेंद 7 रनों की दौरान| पुरानी कहानी फिर से दोहराते हुए धोनी| वही पुराना अंदाज़ और नतीजा भी वही आता हुआ| लो फुल टॉस गेंद पर इस तरह से हीव शॉट लगाना इस बल्लेबाज़ के अलावा कोई और नहीं कर सकता|
19.2: एमएस धोनी को संदीप शर्मा, छक्का! माही मार रहा है| अब 4 गेंदों पर 13 रनों की दरकार है| लो फुल टॉस गेंद!! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
19.1: एमएस धोनी को संदीप शर्मा, ओह!! बेहतरीन यॉर्कर गेंद!! धोनी के पास इसपर बड़ा शॉट लगाने का कोई मौका नहीं बन पाया| मुकाबला रोमांचक हो गया है|
19.1: एमएस धोनी को संदीप शर्मा, एक और वाइड!!! अब 6 गेंद 19 रनों की दरकार| दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
19.1: एमएस धोनी को संदीप शर्मा, वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| नर्वस हॉट दिखे हैं संदीप| अब 20 रन 6 गेंदों पर चाहिए|
18.6: रवींद्र जडेजा को जेसन होल्डर, छक्का! बिलकुल सामने की तरफ| मोमेंटम बरकरार एक छोर से| धीमी गति की गेंद को काफी जल्दी पिक कर लिया और गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मार दिया और छह रन बटोरे| अब यहाँ से 6 गेंदों पर 21 रनों की दरकार| सामने होंगे एमएस धोनी|
18.5: रवींद्र जडेजा को जेसन होल्डर, एक अहम डॉट गेंद!! एक दम जड़ में डाली गई गेंद| जडेजा ने उसपर बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स पर जा लगी बॉल| कोई रन नहीं हुआ|
18.4: रवींद्र जडेजा को जेसन होल्डर, छक्का! ये तो जडेजा के एरिया में डाल दी गेंद| हीव किया उसे फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| बीच बल्ले से लगने के बाद गेंद बड़ी आसानी से स्टैंड्स में जाकर गरी छह रनों के लिए| 8 गेंद 27 रनों की दरकार|
18.4: रवींद्र जडेजा को जेसन होल्डर, वाइड! 9 गेंद 33 रनों की दरकार है अब| डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर शॉट लगाना चाहा और बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
18.3: रवींद्र जडेजा को जेसन होल्डर, चौका! जडेजा के बल्ले से आई महत्वपूर्ण बाउंड्री| इस बार सीधे बल्ले से शानदार ड्राइव किया लॉन्ग ऑन की ओर, गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| 9 गेंद 34 रनों की दरकार|
18.2: एमएस धोनी को जेसन होल्डर, जड़ में डाली गई गेंद| धोनी को बड़ा शॉट खेलने का एलिवेशन नहीं मिल सका| लॉन्ग ऑन की तरफ हीव कर दिया, एक ही रन हासिल हुआ|
18.1: रवींद्र जडेजा को जेसन होल्डर, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! हीव करने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
17.6: रवींद्र जडेजा को एडम जम्पा, सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| 14 रन इस ओवर से आये हैं| लेग स्पिन गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन हासिल किया| 12 गेंदों पर 40 रनों की दरकार है|
17.5: एमएस धोनी को एडम जम्पा, सिंगल लेकर अब स्ट्राइक जडेजा को दिया है| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
17.4: एमएस धोनी को एडम जम्पा, छक्का! माही मैजिक!! लो जी शुरू हो गया है| फिनिशर धोनी अब अपने अंदाज़ को सबके सामने ला रहे हैं| ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
17.3: रवींद्र जडेजा को एडम जम्पा, सिंगल!! छोटी लेंथ की गेंद पर पुल शॉट लगाया और ऑन साइड से एक रन हासिल कर लिया|
17.2: एमएस धोनी को एडम जम्पा, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.1: एमएस धोनी को एडम जम्पा, चौका! ओवर की शुरुआत बाउंड्री के साथ हुई है| पैडल स्वीप करते हुए धोनी ने इस गेंद पर गैप ढूंडा और बड़ी आसानी से चार रन्स बटोर लिया| अब यहाँ से गेंद और बल्ले के बीच कड़क जंग देखने को मिलेगी|
19.6: एडम जम्पा को तुषार देशपांडे, आउट!! रन आउट!! कैच तो टपकाया और एक अतिरिक्त रन भी दे दिया| शॉर्ट फाइन लेग फील्डर से हुई एक बड़ी चूक जिसके चलते टीम को एक रन मिल गया हालाँकि दूसरे के चक्कर में रन आउट हो गए जम्पा| शॉर्ट फाइन लेग की तरफ लैप शॉट खेला था जहाँ फील्डर ने कैच टपका दिया था| रन के लिए भागे और दूसरे रन के दौरान रन आउट हो गए| इसी के साथ 174 रनों पर राजस्थान की पारी हुई समाप्त|
19.5: जेसन होल्डर को तुषार देशपांडे, आउट! कैच आउट!! कॉट डेवोन कॉनवे बोल्ड तुषार देशपांडे| पहली ही गेंद पर होल्डर कैच थमाकर पवेलियन लौट गए| हेटमायर को अब स्ट्राइक नहीं मिल पायेगी| लेंथ गेंद थी जिसे लेग साइड पर हीव कर दिया| बल्ले से लगने के बाद फील्डर की तरफ गई गेंद जिसे आसानी से लपक लिया गया| ये विकेट चेन्नई को काफी फायदा पहुंचा देगी इस मोड़ पर| 174/7 राजस्थान|
19.4: शिमरन हेटमायर को तुषार देशपांडे, एक और बार बल्लेबाज़ से दूर रखना चाहा और उसमें कामयाब भी हुए| इस बार कवर्स की दिशा में खेला और डीप से एक रन हासिल हुआ|
19.3: शिमरन हेटमायर को तुषार देशपांडे, डॉट गेंद!! वाइड का रिव्यु लिया था बल्लेबाज़ी टीम ने लेकिन अम्पायर ने उसे चेक किया और पाया कि ये सही गेंद है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्ला चलाया था और बीट हुए थे बल्लेबाज़| कोई रन नहीं हुआ|
19.2: शिमरन हेटमायर को तुषार देशपांडे, इस बार फिर उसी दिशा में खेला| फील्डर ने फील्ड किया दो रन मिलेगा यहाँ पर|
19.1: शिमरन हेटमायर को तुषार देशपांडे, चौका! ऑफ़ साइड की गेंद थी जिसे मिड ऑफ की दिशा में खेला और गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनो के लिए| ये इस बल्लेबाज़ की ताक़त है जो फील्डर को हिलने तक का मौका भी नहीं बन पाया|
18.6: ध्रुव जुरेल को आकाश सिंह, आउट!! कैच आउट!!! कॉट शिवम दुबे बोल्ड आकाश सिंह| एक और विकेट आकाश के खाते में जाती हुई| इस बार ध्रुव महज़ 4 के स्कोर पर पवेलियन लौटे| हाई फुल टॉस का नो बॉल चेक किया गया लेकिन फिर अम्पायर ने इसे पाया कि ये नो गेंद नहीं है| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी फुल टॉस गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे सामने की तरफ खेला| हवा में खिल गई गेंद जिसे लॉन्ग ऑफ़ फील्डर ने लपक लिया| 167/6 राजस्थान|
18.5: शिमरन हेटमायर को आकाश सिंह, इस बार भी बल्लेबाज़ के आर्क में थी गेंद लेकिन उसे सीमा रेखा के पार नहीं ले जा पाए| एक ही रन से सहमत होना पड़ेगा|
18.4: शिमरन हेटमायर को आकाश सिंह, छक्का! फुल टॉस गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| बल्ले के काफी ऊपर लगी थी बॉल| ये हेटमायर की ताक़त थी जो गेंद को सीमा रेखा के पार ले गई|
18.3: ध्रुव जुरेल को आकाश सिंह, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| आकाश की बहुत अच्छी सोच| बल्लेबाज़ की रीच से बाहर डाल रहे हैं गेंद| एक ही रन मिल पायेगा|
18.2: शिमरन हेटमायर को आकाश सिंह, इस बार भी सिंगल से ही काम चलाना होगा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेग साइड पर हीव किया| मिस हिट हुआ जिसकी वजह से डीप से एक ही रन मिला|
18.1: ध्रुव जुरेल को आकाश सिंह, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक रन ही हासिल हुआ|
17.6: शिमरन हेटमायर को तुषार देशपांडे, चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
17.6: शिमरन हेटमायर को तुषार देशपांडे, वाइड! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
17.5: शिमरन हेटमायर को तुषार देशपांडे, छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने इसे लोंग ऑन की तरफ शॉट लगाया हवा में और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
17.4: शिमरन हेटमायर को तुषार देशपांडे, ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने जाने दिया|
17.3: ध्रुव जुरेल को तुषार देशपांडे, इस बार स्क्वायर लेग की दिशा से एक रन निकाला|
17.2: शिमरन हेटमायर को तुषार देशपांडे, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
17.1: शिमरन हेटमायर को तुषार देशपांडे, ऑफ़ स्टंप बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेला| रन नहीं मिल सका|