19.6: आवेश खान को हर्षल पटेल, बाई के रूप में आ गया सिंगल!! और इसी के साथ लखनऊ ने आखिरी गेंद पर जीत लिया है मुकाबला| नेल बाईटिंग फिनिश| उफ़!! इससे बेहतर मुकाबला नहीं हो सकता है दोस्तों| बल्लेबाज़ को बीट तो करा ही दिया था लेकिन उसी दौरान कीपर से हो गई चूक| कार्तिक से फम्बल हो गया और बल्लेबाजों को रन भागने का मौका मिल गया जो लखनऊ को जीत दिला गया| हाँ अगर इस गेंद से पहले वो हर्षल का रन आउट का प्रयास अगर सफल हो जाता तो ये सुपर ओवर हो सकता था लेकिन ऐसा नहीं हो सका| पहले उनसे वहां पर हुई चूक और इस अंतिम गेंद पर कीपर से चूक हुई जो बैंगलोर को काफी महंगा पड़ गया|
19.5: जयदेव उनादकट को हर्षल पटेल, आउट!! कैच आउट!! कॉट फाफ डु प्लेसिस बोल्ड हर्षल पटेल| अब 1 गेंद, 1 रन और 1 विकेट बची है| क्या ये सुपर ओवर होगा? लॉन्ग ऑन की तरफ इस गेंद को हवा में उठाकर खेला| फील्डर फाफ डीप में तैनात थे| उन्होंने आगे की तरफ डाईव लगाकर कैच को पूरा किया| गेम ऑन| शॉर्ट पिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल कर दिया था और हवा में मार बैठे जहाँ पर फील्डर फाफ ने उसे लपका|
19.4: रवि बिश्नोई को हर्षल पटेल, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| अब जीत से एक रन दूर लखनऊ|
19.3: रवि बिश्नोई को हर्षल पटेल, दुग्गी!! अब 3 गेंद पर 2 रन की दरकार| मुकाबला अभी भी दोनों टीमों के लिए बना हुआ है| इस बार ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए तेज़ी से भागते हुए दो रन बटोरे|
19.2: मार्क वुड को हर्षल पटेल, आउट!! क्लीन बोल्ड!! विकेट यानी डॉट बॉल!! अब 4 गेंद पर 4 रन की दरकार| हर्षल पटेल ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया है| अब यहाँ से जो भी टीम अपने संतुलन को बनाएगी वो जीत जाएगी| लो फुल टॉस डाली गई थी गेंद| बल्ला चलाया और बीट हो गए| गेंद सीधा जाकर स्टम्प्स से टकराई और बूम| 209/8 लखनऊ|
19.1: जयदेव उनादकट को हर्षल पटेल, सिंगल के साथ हुई है ओवर की शुरुआत| 5 गेंद 4 रन की दरकार| मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला, एक ही रन हासिल हुआ|
18.6: जयदेव उनादकट को वेन पार्नेल, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| अब आखिरी 6 गेंद पर 5 रनों की दरकार है|
18.5: मार्क वुड को वेन पार्नेल, बल्लेबाज़ ने इस बार कवर्स की दिशा में खेलकर एक रन लिया|
18.4: आयुष बदोनी को वेन पार्नेल, आउट!! हिट विकेट हो गए बदोनी यहाँ पर| बोल्ड हो गए| वेन पार्नेल ने ली होगी चैन की सांस| लैप शॉट लगाया था| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा फाइन लेग बाउंड्री के पार छह रनों के लिए तो गई लेकिन उसी दौरान बल्ला जाकर विकटों से टकरा गया और बूम| हिट विकेट आउट हुए आयुष और अब मुकाबला रोमांचक हो गया है|
18.3: आयुष बदोनी को वेन पार्नेल, चौका! बदोनी के बल्ले से आया महत्वपूर्ण शॉट| अब यहाँ से मुकाबला पूरी तरह से पलट गया| 7 रन अब इस मुकाबले से दूर लखनऊ| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया और गैप से बाउंड्री हासिल की|
18.2: जयदेव उनादकट को वेन पार्नेल, इस बार भी ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| डीप कवर्स की तरफ कट किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
18.1: आयुष बदोनी को वेन पार्नेल, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 11 गेंद 12 रनों की दरकार है|
18.1: आयुष बदोनी को वेन पार्नेल, वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
18.1: आयुष बदोनी को वेन पार्नेल, वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| 12 गेंद 14 रनों की दरकार| बल्लेबाज़ ने उसे लीव किया लेकिन अम्पायर द्वारा उसे वाइड दिया गया| फैसले को फील्डिंग टीम ने चैलेन्ज किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ|
17.6: आयुष बदोनी को हर्षल पटेल, सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा| अब यहाँ से लखनऊ को जीत के लिए 12 गेंदों पर 15 रनों की दरकार है| इस बार फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल गया|
17.5: जयदेव उनादकट को हर्षल पटेल, सिंगल यहाँ पर भी मिल पाया| 13 गेंद 16 रनों की दरकार| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| अब मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है|
17.4: आयुष बदोनी को हर्षल पटेल, स्वीप शॉट का इस्तेमाल किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
17.3: जयदेव उनादकट को हर्षल पटेल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
17.2: जयदेव उनादकट को हर्षल पटेल, चौका! थर्ड मैन की दिशा में खेला और गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनो के लिए|
17.1: आयुष बदोनी को हर्षल पटेल, मिड विकेट की दिशा में खेलकर एक रन लिया|
19.6: दिनेश कार्तिक को मार्क वुड, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की तरफ खेला और फील्डर के आगे से एक रन चुरा लिया| इसी के साथ 212 रनों पर बैंगलोर की पारी का हुआ अंत, यानी अब लखनऊ के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: ग्लेन मैक्सवेल को मार्क वुड, आउट!! क्लीन बोल्ड!! मार्क वुड ने तोड़ी 115 रनों की साझेदारी| 59 रन बनाकर मैक्सवेल लौटे पवेलियन| मार्क वुड के नाम पहली सफलता हाथ लगी| तेज़ गति से डाली गई गेंद| लेग साइड पर उसे हीव करने गए लेकिन बल्ले को मिस करते हुए सीधा स्टम्प्स से जा टकराई गेंद और बूम| ऐसा लगा कि बल्लेबाज़ को अपनी तेज़ गति से पूरी तरह से बीट कर दिया| 211/2 बैंगलोर|
19.4: ग्लेन मैक्सवेल को मार्क वुड, छक्का! एक अच्छा ओवर पनप रहा था लेकिन सिक्स लगाकर उसे बिगाड़ दिया| छोटी गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
19.4: ग्लेन मैक्सवेल को मार्क वुड, वाइड! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसपर शफल करते हुए ऑफ़ स्टम्प पर गए| लेग स्टम्प के काफी बाहर रही गेंद| वाइड करार दिया गया|
19.3: ग्लेन मैक्सवेल को मार्क वुड, नॉट आउट!! बाउंसर डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ उसपर रूम बनाकर शॉट लगाने गए थे| अंत में उछाल से परख नहीं पाए और बल्ले के काफी पास से निकली और कीपर के दस्तानों में गई गेंद| कैच की अपील हुई| अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया| रिप्ल में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ| अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया|
19.2: ग्लेन मैक्सवेल को मार्क वुड, तेज़ गति से डाली गई गेंद| रूम बनाकर पॉइंट की तरफ खेला लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हो सका|
19.1: फाफ डु प्लेसिस को मार्क वुड, सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला, एक ही रन मिला|
18.6: फाफ डु प्लेसिस को आवेश खान, सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए| 203/1 बैंगलोर| महज़ 6 गेंद शेष, कितना स्कोर बन पायेगा?
18.5: फाफ डु प्लेसिस को आवेश खान, दुग्गी!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से दो रन लिया|
18.4: फाफ डु प्लेसिस को आवेश खान, चौका! इसी के साथ 200 रन बैंगलोर के लिए पूरे होते हुए| लाजवाब ड्राइव फाफ द्वारा| इस बार गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई और बोर्ड पर 200 रन भी लग गए|
18.3: ग्लेन मैक्सवेल को आवेश खान, सिंगल!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हुई| कमाल की बल्लेबाज़ी, नज़र ना लगे इसे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
18.2: ग्लेन मैक्सवेल को आवेश खान, एक और छक्का! इसी के साथ 14वां अर्ध शतक मैक्सवेल के लिए आता हुआ| इस टीम के लिए उनका ये 8वां पचास है| कमाल का अपर कट शॉट छोटी गेंद पर लगाया और पॉइंट बाउंड्री के बाहर गेंद को भेज दिया|
18.1: ग्लेन मैक्सवेल को आवेश खान, छक्का! मैक्सवेल के सामने इस तरह की गेंद डालना किसी गुनाह से कम नहीं है| झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर स्टैंड्स में गिरी!!! गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा|
17.6: फाफ डु प्लेसिस को जयदेव उनादकट, चौका! बाउंड्री के साथ हुई 23 रनों के इस महंगे ओवर की समाप्ति| लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए थर्ड मैन की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे| 183/1 बैंगलोर|
17.6: फाफ डु प्लेसिस को जयदेव उनादकट, वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
17.5: फाफ डु प्लेसिस को जयदेव उनादकट, एक और छक्का! हाई फुल टॉस गेंद| फाफ ने उसे मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| बल्ले से लगने के बाद दूसरे टियर में जाकर गिरी गेंद| हाई फुल टॉस का नो बॉल चेक किया गया लेकिन फिर उसे सही पाया गया|
17.4: फाफ डु प्लेसिस को जयदेव उनादकट, छक्का! एक बार फिर स्लॉट में और फिर गेंद को भेजा सामने वाले प्लाट में!! इस बल्लेबाज़ से बचना इस साल काफी मुश्किल है| इस बार भी गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी|
17.3: ग्लेन मैक्सवेल को जयदेव उनादकट, कैच ड्रॉप!! 39 रनों पर मैक्सवेल का कैच पंड्या से थर्ड मैन बाउंड्री पर छूट गया| थर्ड मैन पर भागते हुए गेंद को लपकने आये लेकिन संतुलन नहीं बना पाए और गेंद को खो बैठे| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद पर स्लाइस कर दिया गया था जहाँ हवा में गई थी गेंद|
17.2: ग्लेन मैक्सवेल को जयदेव उनादकट, चौका! वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| मैक्सवेल ने उसपर स्लाइस किया| बल्ले का टो एंड लेकर थर्ड मैन की तरफ गई तेज़ी से गेंद जहाँ से चार रनों का मौका बन गया|
17.1: फाफ डु प्लेसिस को जयदेव उनादकट, इस बार लेंथ गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल किया|