| Australia Women vs India Women मैच की जानकारी | |
|---|---|
| टॉस: | भारत, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला |
| स्थान: | लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन |
| अंपायर: | जैकलिन विलियम्स, Nimali Perera (SL), Sue Redfern (ENG) |
| मैच रेफरी: | Shandre Fritz (SA) |
| मैच की तारीख: | Sun, 28th Jun 2026 |
यहाँ Australia Women और India Women, के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में खेले जा रहे Match 30 का लाइव स्कोरकार्ड उपलब्ध है. टॉस भारत, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मौजूदा स्थिति में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 172/4 (19.0 ov) हो चुका है . क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.
Australia Women Squad: बेथ मूनी (W),जॉर्जिया वॉल,फोएबे लिचफील्ड,एलिस पेरी,एश्ले गार्डनर,जॉर्जिया वारहम,ऐनाबेल सदरलैंड,निकोला कैरी,सोफिया मोलिनेक्स (C),किम गार्थ,लुसी हैमिल्टन
India Women Squad: स्मृति मंधाना,शफ़ाली वर्मा,यस्तिका भाटिया,जेमिमा रॉड्रिग्स,हरमनप्रीत कौर (C),रिचा घोष (W),दीप्ति शर्मा,राधा यादव,क्रांति गौड़,एन चरणी,रेणुका सिंह
यहां विकेट, ओवर, रन-रेट, गेंदबाज़ी विवरण और बॉल-बाय-बॉल कमेंटरी जैसी सभी अहम डिटेल्स अपडेट होते रहेंगे.
18.6: जॉर्जिया वारहम को एन चरणी, चौका!
18.5: जॉर्जिया वारहम को एन चरणी, कोई रन नहीं|
18.4: एलिस पेरी को एन चरणी, विकेट! कॉट शफ़ाली वर्मा बोल्ड एन चरणी|
18.3: एलिस पेरी को एन चरणी, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाई| रन का मौका नहीं बन सका|
18.2: एश्ले गार्डनर को एन चरणी, हाई फुल टॉस गेंद| सामने की तरफ इस गेंद को खेला है जहाँ से डीप में उसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिलेगा|
18.1: एलिस पेरी को एन चरणी, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया गया है|
17.6: एश्ले गार्डनर को दीप्ति शर्मा, चौका!!! इसी के साथ एश्ले गार्डनर ने भी अपना अर्ध शतक पूरा कर लिया है| कमाल की पारी एक अहम मुकाबले में खेली है| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.5: एलिस पेरी को दीप्ति शर्मा, सिंगल यहाँ भी मिलेगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल से काम चलाया है|
17.4: एश्ले गार्डनर को दीप्ति शर्मा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
17.3: एश्ले गार्डनर को दीप्ति शर्मा, 4 रन भागकर ले लिया गया है| लो फुल टॉस गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेला गया शॉट| फील्डर उसके पीछे भागी और सीमा रेखा के ठीक आगे उसे रोका लेकिन इस बीच बल्लेबाजों ने चार रन भगा लिया|
17.2: एलिस पेरी को दीप्ति शर्मा, एक और बार लेग साइड पर गेंद को खेला| गैप मिल गया जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|
17.1: एश्ले गार्डनर को दीप्ति शर्मा, इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर खेला गया शॉट जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
16.6: एलिस पेरी को रेणुका सिंह, चौका!! फ्री हिट गेंद पर बाउंड्री आई है| आगे आकर गेंदबाज के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 18 गेंद पर 17 रन की दरकार है|
16.6: एलिस पेरी को रेणुका सिंह, नो बॉल!!! पिच से बाहर की तरफ डाली गई गेंद| बैक ऑफ़ हैण्ड स्लोवर गेंद डालने गई और हाथ से गेंद छूट गई| कीपर ने उसे रोका जरूर लेकिन अम्पायर ने उसे चेक करने पर पाया कि ये एक नो बॉल है|
16.5: एलिस पेरी को रेणुका सिंह, चौका!!! दबाव अब गेंदबाज के ऊपर होगा| काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| मिड विकेट से चौका बटोरा गया है|
16.4: एश्ले गार्डनर को रेणुका सिंह, सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई फुलर लेंथ गेंद| इसपर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
16.3: एश्ले गार्डनर को रेणुका सिंह, छक्का!!! एश्ले गार्डनर के बल्ले से सामने की तरफ निकला एक बड़ा शॉट| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
16.2: एश्ले गार्डनर को रेणुका सिंह, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
16.1: एलिस पेरी को रेणुका सिंह, क्विक सिंगल के साथ यहाँ पर काम चलाया है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागी रन और सिंगल पूरा किया है|
19.6: दीप्ति शर्मा को सोफिया मोलिनेक्स, टॉप एज और चौका निकल गया| फील्डर उसके पीछे भागी उसे रोकने के लिए लेकिन असफल रही| ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाली गेंद को लेग साइड पर मारना चाहा था जहाँ एज लग गया था| इसी के साथ 170 रन बोर्ड पर भारत ने लगाये हैं यानी ऑस्ट्रेलिया के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: हरमनप्रीत कौर को सोफिया मोलिनेक्स, आउट!! कैच आउट!!! कॉट एलिस पेरी बोल्ड सोफिया मोलिनेक्स| इस बार मिड ऑफ़ फील्डर के हाथों में एक आसन सा कैच चला गया| 56 रन बनाकर हरमनप्रीत कौर बनी सोफिया मोलिनेक्स का दूसरा शिकार| इस बार आगे आकर सामने की तरफ शॉट को खेला चाहा| एलिवेशन नहीं मिल सका जिसकी वजह से मिड ऑफ़ फील्डर की गोद में चली गई गेंद| 166/4 भारत|
19.4: हरमनप्रीत कौर को सोफिया मोलिनेक्स, हैट्रिक छक्का!!! इस बार लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के हाथों में जा रही थी लेकिन फम्बल हुआ और सीमा रेखा के पार जा गिरी गेंद और छह रन दे गई|
19.3: हरमनप्रीत कौर को सोफिया मोलिनेक्स, एक और छक्का!!! इस बार भी आगे आकर सामने की तरफ बड़ा शॉट खेला| बीच बल्ले पर तो नहीं ऐया गेंद लेकिन हरमन के पास इतनी ताक़त थी कि गेंद सीमा रेखा के पार चली गई छह रनों के लिए|
19.2: हरमनप्रीत कौर को सोफिया मोलिनेक्स, छक्का! काफी शानदार शॉट सामने की तरफ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
19.1: रिचा घोष को सोफिया मोलिनेक्स, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन के रूप में आया है|
18.6: जेमिमा रॉड्रिग्स को ऐनाबेल सदरलैंड, सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है|
18.5: जेमिमा रॉड्रिग्स को ऐनाबेल सदरलैंड, कैच ड्रॉप और छक्का निकल गया| लेग साइड पर पुल शॉट खेला जिसे फील्डर लपकने गई| ऐसे में उनके हाथों से लगकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद छह रनों के लिए|
18.4: जेमिमा रॉड्रिग्स को ऐनाबेल सदरलैंड, इस बार आड़े बल्ले से शॉट खेला जो सीधा गेंदबाज की तरफ गया| उसे वहीं पर रोक दिया गया| एक अहम डॉट गेंद यहाँ पर आई है|
18.3: हरमनप्रीत कौर को ऐनाबेल सदरलैंड, सिंगल!! स्लोवर गेंद थी| इसपर बड़ा शॉट खेलने गई| मिस टाइम हुआ| हवा में लेग साइड पर गई गेंद| फील्डर उस तक आई लेकिन एक टप्पा खाने के बाद गेंद उनतक गई जहाँ से एक रन मिल गया|
18.2: हरमनप्रीत कौर को ऐनाबेल सदरलैंड, चौका!!! लेंथ को पिक किया और ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर गई| लेग साइड पर शॉट को खेला जहाँ गैप था| टप्पा खाने के बाद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार चली गई गेंद|
18.1: जेमिमा रॉड्रिग्स को ऐनाबेल सदरलैंड, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल किया| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप से एक रन मिला है|
17.6: हरमनप्रीत कौर को सोफिया मोलिनेक्स, दुग्गी!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागी लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
17.5: जेमिमा रॉड्रिग्स को सोफिया मोलिनेक्स, जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से इसपर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
17.4: हरमनप्रीत कौर को सोफिया मोलिनेक्स, इस बार लेग साइड पर गेंद को स्लॉग किया लेकिन फिर से गैप में गेंद को नहीं रख पाई| एक ही रन से यहाँ पर काम चलाया है|
17.3: जेमिमा रॉड्रिग्स को सोफिया मोलिनेक्स, कवर्स की तरफ हवा में इस गेंद को उठाकर खेला लेकिन फिर से डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन मिला है|
17.2: हरमनप्रीत कौर को सोफिया मोलिनेक्स, इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
17.1: जेमिमा रॉड्रिग्स को सोफिया मोलिनेक्स, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| गैप में इस गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|