करगिल युद्ध के हीरो और 'ब्रेवेस्ट ऑफ द ब्रेव' सम्मान से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी को सेना की उत्तरी कमान का नया कमांडर नियुक्त किया गया है. वह आज, यानी शुक्रवार को पदभार ग्रहण करेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल जोशी 40 साल लंबी सेवा के बाद 31 जनवरी को अवकाश ग्रहण करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह की जगह लेंगे.
लेफ्टिनेंट जनरल जोशी फिलहाल उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर तैनात थे. लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम के दौरान 13 जेएके आरआईएफ की कमान संभाली थी. वह कश्मीर में आतंक के खिलाफ अभियानों का भी अनुभव रखते हैं. लेफ्टिनेंट जनरल जोशी, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह के मातहत लद्दाख की सुरक्षा संभाल रही 14 कोर के जीओसी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं.
Lieutenant General YK Joshi will assume the charge as General Officer Commanding-in-Chief (GOC-in-C), Northern Army Command at Udhampur (Jammu and Kashmir) on February 1. Lt General Joshi will succeed Lt General Ranbir Singh.
— ANI (@ANI)
यह भी पढ़ें-
लेफ्टिनेंट जनरल जोशी को करगिल युद्ध के दौरान बहादुरी के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है. वह तब लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में 13 जम्मू कश्मीर राइफल्स की कमान संभाल रहे थे. लेफ्टिनेंट जनरल जोशी की कमान के कैप्टन बिक्रम बत्रा ने करगिल के प्वाइंट 4875 पर तिरंगा लहराने के लिए बलिदान दे दिया था. कैप्टन बत्रा को परमवीर चक्र से नवाजा गया था.
यह भी पढ़ें-
बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को अग्रिम मोर्चे से नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है. वहां उन्हें अवकाश ग्रहण करने पर मातहतों ने फूलों से सजी गाड़ी रस्सियों के सहारे खींचकर भावपूर्ण विदाई दी थी.