ईरान ने भले अपनी टॉप लीडरशिप को खो दिया हो लेकिन अब भी ईरान की सेना के पास साढ़े 3 लाख जवानों की फौज है. 'Islamic Revolutionary Guard Corps' के पास 1 लाख 90 हज़ार सैनिकों की फौज है और ईरान की Basij Resistance Force के पास 40 हज़ार जवान हैं. ईरान के ये लाखों जवान इस युद्ध को लम्बे वक्त तक खींचने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे अमेरिका और इज़रायल की सेना, उनके संसाधन, उनके हथियार, उनकी अर्थव्यवस्था और उनके सैनिकों को मनोबल टूटने लगे और ये युद्ध आगे जाकर उनके लिए थकाऊ बन जाए.