अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग का चौदहवां दिन जारी है. दोनों पक्षों से हमले लगातार बढ़ रहे हैं और स्थिति और गंभीर होती जा रही है. ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपने पद संभालने के बाद पहला सार्वजनिक बयान जारी किया. उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर वह मिडिल ईस्ट में अपने सैन्य अड्डों को बंद नहीं करता है तो उन पर हमले जारी रहेंगे. इस बीच दुबई में जोरदार धमाका हुआ है.