ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध और क्षेत्रीय तनाव के कारण अबू धाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. मंदिर प्रशासन ने बताया कि UAE की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाह पर श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है. मंदिर के भीतर पूजा और धार्मिक अनुष्ठान जारी रहेंगे, लेकिन सार्वजनिक प्रवेश, गाइडेड टूर, सामुदायिक कार्यक्रम और दर्शन पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं. देखें वीडियो.