39 दिन की भीषण तबाही के बाद ईरान युद्ध में आखिरकार वो मोड आया जब सीजफायर हुआ..दो हफ्ते के लिए ही सही जंग रूकी... सीजफायर से किसे क्या हासिल हुआ ये वक्त बताएगा..लेकिन दो बातें साफ हैं..एक तो ये कि हमले थम गए हैं..दूसरा ये कि होर्मुज से जहाजों की आवाजाही का रास्ता भी फिलहाल साफ हो गया है..सीजफायर के साथ ही अपनी-अपनी पीठ थपथपाने का सिलसिला शुरु हो गया है.