ईरान में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और किसी भी वक्त अमेरिकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. इसी बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक तुरंत हर उपलब्ध साधन से देश छोड़ दें. यह संदेश छात्रों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों समेत सभी भारतीयों के लिए है. इससे पहले 5 जनवरी और 14 जनवरी को भी एडवाइजरी जारी की गई थी, लेकिन इस बार दूतावास ने तेहरान छोड़ने की सख्त हिदायत दी है. हालात को देखते हुए भारतीय प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है.