पाकिस्तान ने भारत से दुश्मनी निभाने और परेशान करने के लिए आतंकवाद को संरक्षण दिया और आतंकियों की फैक्ट्री बन गया. लेकिन अब वो आतंकी पाकिस्तान को ही नुकसान पहुंचा रहे. आज पाकिस्तान में साल का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 30 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. और करीब पौने दो सो लोग घायल हैं. ये धमाका जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद के पास हुआ.