थाईलैंड के सोंगखला में बुधवार को एक स्कूल में 18 साल के युवक ने गोलीबारी कर दी. इस हमले में एक छात्र और एक शिक्षक समेत दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, युवक ने हाट याई जिले के एक स्कूल में कई राउंड फायरिंग की और कुछ समय के लिए शिक्षकों और छात्रों को बंधक बना लिया, हालांकि बाद में सभी बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया.