ईरान और अमेरिका के बीच जंग का 11वां दिन है. अमेरिका और इजरायल पिछले 11 दिन से ईरान पर हमले कर रहे हैं. ईरान ने अभी तक हार नहीं मानी है और उसकी सेना जंग को दस महीने तक लंबा खींचने का दावा कर रही है. तेल और गैस के क्षेत्र में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टरंप ने जल्द ही जंग को खत्म करने की बात कही है. इससे सवाल उठ रहे हैं कि जब ईरान झुकने को नहीं है तो युद्ध कैसे जल्दी खत्म हो सकता है. क्या अमेरिका अपने एटमी हथियारों की योजना को लागू करने पर विचार कर रहा है?