आज पूरी दुनिया की नजर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में टिकी हुई है. आज इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच में पहली शांति वार्ता होने जा रही है. जहां सीजफायर के बाद ईरान अगर लगातार शर्तों की बात कर रहा है तो वहीं अमेरिका भी लगातार ईरान को धमकियां दे रहा है. अमेरिकी की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का प्रतिनिधिमंडल इस वार्ता में शामिल होगा.