IRGC ने युद्ध का खौफनाक वीडियो जारी किया है. उसने अमेरिकी सेना को खुली चेतावनी दी है. ईरान ने साफ कहा है कि अगर अमेरिकी सैनिकों ने ईरानी सरजमीं पर कदम रखने की 'जुर्रत' की, तो उन्हें विनाशकारी अंजाम भुगतने होंगे. ये ईरान का शक्ति प्रदर्शन है. IRGC ने इस वीडियो का शीर्षक "मुठभेड़ के लिए तैयार" रखा है. इस वीडियो में ईरान की सेना की जमीनी इकाई के 'ग्रीन बेरेट्स' की घातक क्षमताओं की एक झलक दिखाई गई है.