ईरान ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेल के एक टैंक को निशाना बनाया. ड्रोन हमले से तेल टैंक में आग लगी, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग बुझाने वाली टीमें फौरन मौके पर पहुंचीं. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक एक साथ कई ड्रोन ने एयरपोर्ट पर हमला किया था.