दक्षिण लेबनान में इजरायली सेना (IDF) ने अपने अभियान को और तेज करते हुए हिज्बुल्लाह से जुड़े अमाना गैस स्टेशनों और पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया है. इस दौरान कई घर भी हमले की चपेट में आ गए जिसके बाद एक महिला ने रोते हुए कहा कि वो मर जाएगी लेकिन अपने घर को नहीं छोड़ेगी. हमले के बाद महिला मलबे में तब्दील हो चुके अपने घर को देखकर वहीं रोने लगी.