'अगर मैं ईरानी एजेंट होता तो...', अमेरिका में गोलीबारी करने वाले शख्स का सामने आया घोषणापत्र

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर में हुई गोलीबारी के आरोपी कोल थॉमस एलन ने अपने परिवार को एक मैनिफेस्टो भेजा था. एलन ने खुद को 'फ्रेंडली फेडरल असैसिन' बताया. उसने सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल उठाए और कहा कि वह हथियार लेकर अंदर पहुंच गया.

Advertisement
कोल थॉमस एलन ने दावा किया कि वह हथियार लेकर आसानी से इवेंट में पहुंच गया. (Photo: @realdonaldtrump/Truth Social) कोल थॉमस एलन ने दावा किया कि वह हथियार लेकर आसानी से इवेंट में पहुंच गया. (Photo: @realdonaldtrump/Truth Social)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:30 AM IST

अमेरिका के हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में से एक व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना हुई. इस मामले में अब जानकारी सामने आई है कि फायरिंग करने वाले आरोपी ने वारदात से कुछ मिनट पहले अपने परिवार को एक मैनिफेस्टो भेजा था. जिसमें उसने खुद को एक हत्यारा बताया.

31 साल के कोल थॉमस एलन, जिस पर इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में हमला करने का आरोप है, उसने अपने दस्तावेज में खुद को फ्रेंडली फेडरल असैसिन कहा. द न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने ईरानी एजेंट का उदाहरण देते हुए यह भी लिखा कि इवेंट की सुरक्षा काफी ढीली थी और इसे आसानी से भेदा जा सकता था.

Advertisement

उसने बताया, "अगर मैं अमेरिकी नागरिक होने के बजाय एक ईरानी एजेंट होता, तो मैं यहां एक एम2 ब्राउनिंग 50-कैलिबर मशीन गन ला सकता था और किसी को कुछ पता भी नहीं चलता."

एलन ने आगे यह भी लिखा, "मैं अब एक बाल यौन शोषण करने वाले, बलात्कारी और देशद्रोही को अपने ऊपर उसके अपराधों का दाग लगाने की अनुमति नहीं दूंगा." जिसे स्पष्ट रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर इशारा माना जा रहा है.

हमले की रणनीति

एलन ने हमले की रणनीति के बारे में भी विस्तार से बताया. एलन ने लिखा कि नुकसान को कम करने के लिए वह स्लग्स की बजाय बकशॉट का इस्तेमाल करेगा. अगर बिल्कुल जरूरी हुआ तो अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए वह वहां मौजूद लगभग हर व्यक्ति के बीच से गुजर जाएगा (क्योंकि ज़्यादातर लोगों ने खुद एक पीडोफाइल, बलात्कारी और देशद्रोही के भाषण में शामिल होना चुना है, इसलिए वे भी शामिल हैं), लेकिन उसे उम्मीद है कि ऐसी नौबत नहीं आएगी.

Advertisement

सुरक्षा को लेकर एलन ने वॉशिंगटन हिल्टन में किए गए इंतजामों पर कई सवाल उठाए और दावा किया कि वह हथियार लेकर अंदर पहुंच गया, क्योंकि सुरक्षा का फोकस सिर्फ बाहर मौजूद लोगों पर था.

अधिकारियों के मुताबिक, एलन के भाई ने कनेक्टिकट के न्यू लंदन में पुलिस को सूचना दी, जब उसने यह मैनिफेस्टो देखा. एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि दस्तावेज हमले से ठीक पहले कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजा गया था.

जांच में यह भी सामने आया कि एलन ने दो हैंडगन और एक शॉटगन खरीदी थीं, जिन्हें उसने अपने माता-पिता के घर में रखा था और वह नियमित रूप से शूटिंग रेंज पर अभ्यास करता था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement