स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बात एक बार फिर से मिलिट्री ऑप्शन तक पहुंच गई है. होर्मुज खोलने के लिए ताकत के इस्तेमाल पक्षधर न रहने वाले ब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर ने कहा है कि उन्होंने ट्रंप से बातचीत के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए सैन्य विकल्पों के इस्तेमाल पर चर्चा की. कीर स्टॉर्मर ने कहा कि, "हम देशों का एक गठबंधन तैयार कर रहे हैं, एक राजनीतिक और कूटनीतिक योजना पर काम कर रहे हैं, लेकिन साथ ही हम सैन्य ताकत और क्षमताओं पर भी विचार कर रहे हैं."
ट्रंप और स्टॉर्मर के बीच होर्मुज पर चर्चा की ये खबर तब सामने आई है जब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान सीजफायर पर चर्चा होनी है.
वहां सभी तैयारियां पूरी हैं और अमेरिका और ईरान के वार्ताकारों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है.
ऐसी स्थिति में होर्मुज खोलने के लिए सैन्य ऑप्शन पर विचार स्थिति की गंभीरता की ओर इशारा कर रहा है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी भी बंद पड़ा है. इस जलमार्ग से अभी भी सीमित संख्या में तेल जहाज पार कर रहे हैं. इसकी वजह से पूरी दुनिया में तेल इंधन की सप्लाई रुक गई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज की स्थिति पर चिंता जताई है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका की तरफ से ईरान डील पर बात करने PAK आ रहे दो हार्डकोर यहूदी कौन हैं?
इस स्थिति को लेकर शिकायत करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "ईरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल को गुजरने देने के मामले में बहुत ही खराब काम कर रहा है. कुछ लोग तो इसे अपमानजनक भी कहेंगे."
ट्रंप ने होर्मुज से गुजर रहे इक्का-दुक्का जहाजों की चर्चा करते हुए करते हुए कहा कि "हमारा समझौता ऐसा बिल्कुल नहीं है!"
स्टार्मर का फोकस डिप्लोमेसी और सामूहिक सेल्फ डिफें पर है. ब्रिटिश पीएम सहयोगी देशों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से होर्मुज खुलवाने के पक्ष में रहे हैं, वे इसे खुलवाने के लिए किसी तरह के संघर्ष में नहीं कूदना चाहते थे.
लेकिन उनका नया बयान पुराने स्टैंड से अलग है. स्टॉर्मर ने कहा कि जब उन्होंने ट्रंप से बात की तो होर्मुज को खुलवाने के लिए सैन्य विकल्पों पर भी चर्चा की.
यह भी पढ़ें: रेड जोन सील, ट्रैफिक डायवर्ट, एग्जाम कैंसिल... ईरान सीजफायर वार्ता के लिए इस्लामाबाद में कैसी है सुरक्षा तैयारी
स्टॉर्मर ने कहा, "कल रात की चर्चा का फोकस यही था, होर्मुज स्ट्रेट से नेविगेशन के संबंध में एक प्रैक्टिकल प्लान पर भी फोकस था."
इस प्लान की ज्यादा जानकारी उन्होंने नहीं दी.
होर्मुज पर सक्रिय रहा है ब्रिटेन
गौरतलब है कि ब्रिटेन होर्मुज को बातचीत के जरिये खुलवाने पर लंबे समय से काम कर रहा है. इसे लेकर ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर ने 40 से ज्यादा देशों (फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा, जापान, UAE और भारत समेत) की वर्चुअल बैठक बुलाई थी. अमेरिका को इस समिट में सीधे नहीं बुलाया गया. इस दौरान ईरान पर आरोप लगाया कि उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करके वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंधक बनाया है. बैठक में स्वतंत्र नौवहन बहाल करने, फंसे जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा तेल आपूर्ति फिर शुरू करने का संकल्प लिया गया.
इस दौरान कूटनीतिक और आर्थिक दबाव बढ़ाने पर जोर दिया गया, जिसमें प्रतिबंध लगाने और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के जरिए ईरान पर दबाव बनाने की बात हुई.
बता दें कि पीएम कीर स्टार्मर ने साफ किया कि ब्रिटेन इस युद्ध में सीधे शामिल नहीं होगा, लेकिन वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए कूटनीतिक नेतृत्व कर रहा है.
aajtak.in