मुस्लिम देश में टैक्सी पर लिखी कुरान की ऐसी आयत, हो गई जब्त!

कुवैत में एक टैक्सी को पुलिस ने जब्त कर लिया. इसकी वजह यह है कि टैक्सी के पीछे कुरान की एक आयत लिखी थी, जिसमें कहा गया कि ओ मेरे बच्चे, आओ मेरे साथ आओ और काफिरों के साथ मत रहो. यह कुरान के हुद अध्याय की 42वीं आयत है.

Advertisement
कुवैत में जब्त की गई टैक्सी कुवैत में जब्त की गई टैक्सी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2022,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST
  • कुरान के हुद अध्याय की 42वीं आयत लिखी थी
  • कानून के उल्लंघन का आरोप

कुरान की एक आयत का दुरुपयोग करने के आरोप में कुवैत में एक टैक्सी को जब्त कर लिया गया है. 

टैक्सी के पीछे कुरान की एक आयत लिखी हुई थी, जिसे कानून का उल्लंघन करार दिया गया है.

कुवैत के गृह मंत्रालय का कहना है कि जब्त की गई टैक्सी को ट्रैफिक इंपाउंडमेंट गैराज ले जाया गया है क्योंकि टैक्सी के ड्राइवर ने कुरान की एक आयत टैक्सी के पीछे लिखकर कानून का उल्लंघन किया है.

Advertisement

मंत्रालय के सुरक्षा मीडिया विभाग ने मामले में अधिक जानकारी नहीं देते हुए कहा, जिस कंपनी की यह टैक्सी थी, उसके मालिक और टैक्सी के ड्राइवर को समन किया गया है ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके. 

अल अनबा अखबार के मुताबिक, टैक्सी ड्राइवर ने टैक्सी के पीछे कुरान की एक आयत लिखी थी. इस आयत में कहा गया है, ओ मेरे बच्चे, आओ मेरे साथ आओ और काफिरों के साथ मत रहो.

यह कुरान के हुद अध्याय की 42वीं आयत है.

कुरान की आयत का दुरुपयोग यह गलतफहमी पैदा करता है कि जो लोग टैक्सी में नहीं चढ़े हैं, वे काफिर हैं. 

कुरान के अपमान और दुरुपयोग की खबरें आती रहती हैं. कुछ दिन पहले ही मिस्र रेडियो के एक रीडर (रिसाइटर) को कुरान को गलत पढ़ने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया था. 

Advertisement

पिछले महीने स्वीडन में कुरान की प्रतियां जलाने को लेकर पुलिस और दक्षिणपंथी समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement