इमरान पर कातिलाना हमले की अमेरिका-कनाडा ने की निंदा, भारत ने दी ये प्रतिक्रिया

इमरान खान पर हुए हमले के बाद अब तक कई देश इस पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं. सऊदी अरब के साथ ही अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन ने भी हमले की निंदा की है. वहीं, भारत की तरफ से कहा गया है कि इस घटनाक्रम पर नजरें रखीं जा रही हैं.

Advertisement
इमरान खान (File Photo) इमरान खान (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए कातिलाना हमले के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और सऊदी अरब समेत कई देशों ने प्रतिक्रिया दी है. अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने जहां हमले की निंदा की है तो वहीं सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने बकायदा एक पत्र तक जारी कर दिया है.

सऊदी अरब की तरफ से भी इमरान खान पर हुए हमले की निंदा की गई. सऊदी विदेश मंत्रालय की तरफ से पत्र जारी कर इमरान पर हुए अटैक को गलत बताया गया. सऊदी की तरफ से कहा गया कि उनका देश पाकिस्तान में आतंकवाद, हिंसा और चरमपंथ के खिलाफ लड़ रहे पाकिस्तान के लोगों के साथ है.

Advertisement

इस हमले पर अमेरिका की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि हम इस गोलीबारी की निंदा करते हैं. अमेरिका इमरान खान के घायल समर्थकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है साथ ही हम मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. सभी दलों को शांतिपूर्वक काम करना चाहिए. राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है.

The U.S. strongly condemns the shooting of @ImranKhanPTI at a political rally. We wish him and all others injured a quick recovery, and we offer condolences to the family of the individual who was killed. All parties should remain peaceful. Violence has no place in politics.

— Secretary Antony Blinken (@SecBlinken) November 3, 2022

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इमरान खान पर हुए अटैक की निंदा की. उन्होंने कहा कि इमरान और उनके समर्थकों के खिलाफ किया गया हमला किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता. हमारे समाज और लोकतंत्र में इस तरह की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है. ट्रूडो ने इमरान और उनके घायल समर्थकों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की.

Advertisement

The attack on @ImranKhanPTI and his supporters is completely unacceptable, and I strongly condemn this violence. It has no place in politics, in any democracy, or in our society. I’m wishing a speedy recovery to Imran and all who were injured today.

— Justin Trudeau (@JustinTrudeau) November 3, 2022

ब्रिटेन के राज्य मंत्री जैक गोल्डस्मिथ ने इमरान खान पर हमले की घटना को भयावह बताया. उन्होंने कहा कि इमरान खान एक मजबूत नेता हैं और जल्द ही वापसी करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि जो भी ताकतें यह समझती हैं कि वे पाकिस्तान में लोकतंत्र का गला घोंटने में कामयाब हो जाएंगी, वो भविष्य में गलत साबित होंगी. वहीं, ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने कहा कि राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है.

Shocking attack on @imrankhanpti in Pakistan which has left one person dead. My thoughts are with all those affected.

There is no space for violence in politics.

— James Cleverly🇬🇧 (@JamesCleverly) November 3, 2022

इमरान पर हुए हमले पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह एक डेवलपमेंट है, जो अभी-अभी हुआ है. हम इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए हैं. हम इस घटनाक्रम की निगरानी करते रहेंगे.

Advertisement

इमरान खान पर कब-कैसे हुआ हमला

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गुरुवार को वजीराबाद में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ. कार्यक्रम में एक आरोपी ने उन पर फायरिंग की, जिसमें इमरान खान घायल हो गए. उनके अलावा 9 और लोग जख्मी हुए हैं. फायरिंग में एक शख्स की मौत की बात भी सामने आ रही है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना गुनाह भी कबूल लिया है.

हमलावर ने पूछताछ में क्या कहा?

हमले को अंजाम देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपने कबूलनामे में आरोपी ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उसी ने इमरान खान पर गोली चलाई थी. उसका कहना है कि इमरान खान और उनकी पार्टी के द्वारा अजान के समय लाउड स्पीकर बजाया जा रहा था, उससे काफी शोर हो रहा था. उसके अलावा आरोपी शख्स को इस बात पर भी नाराजगी थी कि इमरान जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. बस इसी वजह से उस युवक ने एक ऑटोमैटिक राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें इमरान खान को तो पैर में गोली लगी, वहीं बाकी 9 लोग भी जख्मी हुए. एक शख्स की हमले में मौत भी हो गई.

Advertisement

PTI ने लगाया साजिश रचने का आरोप

इमरान खान की पार्टी ने पीएम शहबाज शरीफ, गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह और आईएसआई के  मेजर जनरल फैसल को इस हमले के लिए जिम्मेदार बताया है. मियां असलम इकबाल और अन्य पार्टी नेताओं ने जोर देकर कहा है कि इमरान खान के खिलाफ ये जानलेवा साजिश इन लोगों ने की है. अभी के लिए पीएम शहबाज शरीफ या मेजर जनरल फैसल ने इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है. स्थिति को समझते हुए अभी किसी भी तरह की बयानबाजी से बचा जा रहा है. पीएम शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मैं इमरान खान पर हुई फायरिंग की निंदा करता हूं. इस मामले में तुरंत रिपोर्ट मांगी गई है.

हमले की टाइमिंग पर उठ रहे सवाल

इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले की टाइमिंग को लेकर पार्टी सवाल खड़ा कर रही है. असल में इस समय इमरान खान पूरे पाकिस्तान में आजादी मार्च निकाल रहे हैं. उन्होंने 28 अक्टूबर को आजादी मार्च शुरू किया था, जो अभी कई और दिनों तक चलने वाला है. लेकिन गुरुवार को हुए कार्यक्रम में इमरान खान पर जानलेवा हमला कर दिया गया. इस समय इमरान तोशखाना मामले में बुरी तरह फंसे हुए हैं. उन्हें दोषी भी मान लिया गया है और उनकी संसद की सदस्यता भी रद्द हो चुकी है. ऐसे में राजनीतिक के लिहाज से ये उनके लिए एक बड़ा सियासी झटका है. इसी वजह से इमरान खान ने सड़क पर उतरने का फैसला किया था और शहबाज शरीफ की सरकार को उखाड़ फेंकने की कसम खाई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement