'वो देश का दुश्मन है, जिंदा नहीं बचेगा', लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हमले में बचा पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी

पुर्तगाल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हमले में पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी एक बार फिर बच गया है. गैंग ने उस पर हमला करने और आगे और बड़े हमले की धमकी दी है. भट्टी के ऑडियो और ठिकानों से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं. इससे पहले जुलाई 2025 में भी उस पर हमला होने का दावा किया गया था.

Advertisement
लॉरेंस गैंग ने रविवार को भट्टी को निशाना बनाने का दावा किया. (File Photo: ITG) लॉरेंस गैंग ने रविवार को भट्टी को निशाना बनाने का दावा किया. (File Photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • लिस्बन,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हमले में बच गया है. लॉरेंस गैंग ने दावा किया है कि रविवार को पुर्तगाल में भट्टी को निशाना बनाया गया, लेकिन वह जिंदा बच निकला. हमले के दावे के बाद शहजाद भट्टी के कुछ ऑडियो सामने आए हैं, जिनमें वह किसी से बातचीत करते हुए कह रहा है कि उसके साथ गलत हुआ है. 

Advertisement

पहले भी भट्टी पर हुआ था हमला

बताया जा रहा है कि भट्टी पुर्तगाल में बाजवा नाम के एक शख्स के फार्महाउस पर ठहरा हुआ था. उस फार्महाउस की तस्वीरें भी सामने आई हैं. यह पहली बार नहीं है जब भट्टी पर हमला होने का दावा किया गया हो. इससे पहले 22 जुलाई 2025 को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पुर्तगाल के तंगुआ शहर में एक होटल में ठहरे भट्टी पर हमले का दावा किया था. उस घटना में भी भट्टी सुरक्षित बच गया था.

'भट्टी देश का दुश्मन है'

लॉरेंस गैंग ने अब भट्टी के खिलाफ और बड़ा हमला करने की धमकी दी है. गैंग का कहना है कि अगली बार भट्टी जिंदा नहीं बचेगा. लॉरेंस गैंग के मुताबिक शहजाद भट्टी देश का दुश्मन है. गौरतलब है कि कुछ समय पहले तक लॉरेंस बिश्नोई और शहजाद भट्टी की दोस्ती की खबरें भी सामने आती रही हैं. 

Advertisement

मामले से जुड़ा बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीशान

हालांकि हाल ही में भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया था कि वह लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को मार देगा. इस पूरे मामले में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीशान अख्तर का नाम भी जुड़ गया है. 

जीशान अख्तर ने एक वीडियो जारी कर शहजाद भट्टी का शुक्रिया अदा किया था. उसने कहा था कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद भट्टी ने उसे देश से बाहर भागने में मदद की थी. जीशान ने वीडियो में यह भी कहा था कि वह अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई को मारेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement