कंधार एयरपोर्ट के फ्यूल डिपो पर पाकिस्तानी हमला, 1500 टन ईंधन तबाह, इलाके में बढ़ा तनाव

अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट के पास स्थित एक फ्यूल डिपो पर पाकिस्तान के हमले में भारी नुकसान हुआ है. तालिबान के अनुसार निजी एयरलाइन काम एयर के डिपो पर हुए हमले में 1500 टन से ज्यादा ईंधन नष्ट हो गया. हमलों में काबुल और नंगरहार के रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचा और छह लोगों की मौत हुई.

Advertisement
कंधार एयरपोर्ट के पास काम एयर के फ्यूल डिपो को बनाया गया निशाना (Photo: Screengrab) कंधार एयरपोर्ट के पास काम एयर के फ्यूल डिपो को बनाया गया निशाना (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • कंधार ,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

अफगानिस्तान में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है. तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने कंधार एयरपोर्ट के पास स्थित एक फ्यूल डिपो पर हमला किया है, जिससे भारी नुकसान हुआ है.

तालिबान के अनुसार यह हमला निजी एयरलाइन काम एयर  के फ्यूल डिपो पर किया गया. यह डिपो कंधार एयरपोर्ट के पास मौजूद है और यहां से एयरलाइन के निजी विमानों के साथ-साथ कई संगठनों को भी ईंधन की आपूर्ति की जाती है.

Advertisement

कंधार एयरपोर्ट के वित्त और प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस डिपो से एयरलाइन के निजी विमानों के अलावा रेड क्रिसेंट और अन्य संगठनों को भी ईंधन मिलता था. हमले के बाद इस क्षेत्र में हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो सकते हैं.

काबुल और नंगरहार के रिहायशी इलाकों में भी हुआ नुकसान

फ्यूल डिपो के प्रबंधक हाजी दाद मोहम्मद पोपल ने बताया कि इस हमले में 1500 टन से ज्यादा ईंधन नष्ट हो गया है. उन्होंने कहा कि यह नुकसान बहुत बड़ा है और इससे एयरलाइन के संचालन पर भी असर पड़ सकता है.

तालिबान का यह भी कहना है कि रात में हुए इन हमलों का असर केवल कंधार तक सीमित नहीं रहा. राजधानी काबुल और पूर्वी प्रांत नंगरहार प्रांत के कुछ रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया. तालिबान के अनुसार इन हमलों में छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Advertisement

चीन की मध्यस्थता के बीच बढ़ा पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब क्षेत्र में पहले से ही तनाव बढ़ा हुआ है. पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और ईरान को लेकर बनी स्थिति के बीच यह हमला हालात को और जटिल बना सकता है. वहीं चीन की तरफ से दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की कोशिशें भी जारी बताई जा रही हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement