अब पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने उड़ाई गैस पाइपलाइन, ब्लास्ट के बाद कई जिलों में सप्लाई रुकी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने एक गैस पाइपलाइन को बम से उड़ा दिया है. क्वेटा के बाहरी इलाके में हुए इस हमले के बाद राजधानी समेत पांच अन्य जिलों में गैस की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है. फिलहाल किसी भी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Advertisement
पाकिस्तान में नेचुअल गैस पाइपलाइन में विस्फोट. (File photo: ITG) पाकिस्तान में नेचुअल गैस पाइपलाइन में विस्फोट. (File photo: ITG)

aajtak.in

  • क्वेटा,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में सोमवार को एक प्रमुख नेचुरल गैस पाइपलाइन में विस्फोट हो गया, जिससे क्वेटा समेत कम से कम पांच अन्य जिलों में गैस आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है.

सुई सदर्न गैस कंपनी (SSGC) के प्रवक्ता ने बताया कि 18 इंच व्यास वाली मुख्य गैस सप्लाई पाइपलाइन को अज्ञात हमलावरों ने अख्तराबाद वेस्टर्न बाईपास के पास उड़ा दिया. विस्फोट इतना जोरदार था कि आग की लपटें दूर से नजर आ रही थी. फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

इस विस्फोट के कारण क्वेटा के हजारा टाउन, हजरगंजी, खरोटाबाद, पश्तून बाग, खैजी और नोहसर जैसे इलाकों के अलावा मस्तुंग, कलात, पिशिन, कुचलाक और जियारत जिलों में गैस आपूर्ति ठप हो गई है. इससे घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बलूचिस्तान प्रांत अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगा हुआ है, जहां लंबे वक्त से अलगाववादी विद्रोही और इस्लामिक चरमपंथी सक्रिय हैं. अलगाववादी समूह पाकिस्तानी सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं कि केंद्र सरकार बलूचिस्तान के खनिज संसाधनों का उचित हिस्सा स्थानीय लोगों को नहीं दे रही है. ऐसे में सरकारी और सैन्य ठिकानों के साथ-साथ गैस पाइपलाइनों को निशाना बनाना उनके हमलों का आम तरीका रहा है.

Advertisement

मरम्मत कार्य शुरू

SSGC के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि धमाके के तुरंत बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई है. पाइपलाइन की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है, लेकिन प्रभावित जिलों में नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सुरक्षा एजेंसियां इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश कर रही हैं. फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी गुट ने स्वीकार नहीं की है, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं और बढ़ गई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement