अफगान बॉर्डर में घुसते ही PAK फाइटर जेट का काम तमाम, मुनीर आर्मी को तालिबान की तगड़ी चोट

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एयरस्ट्राइक और जवाबी हमलों के बाद तनाव चरम पर है. अफगान पक्ष ने पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों पर कब्जे का दावा किया है, जबकि पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज किया है. इस बीच दावा यह भी है कि अफगानिस्तानी में पाकिस्तान सेना के एक फाइटर जेट को भी मार गिराया गया है.

Advertisement
पाकिस्तान का एफ-16 फाइटर जेट. (Photo: Reuters/File) पाकिस्तान का एफ-16 फाइटर जेट. (Photo: Reuters/File)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:32 AM IST

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान की हालिया एयरस्ट्राइक के बाद शुक्रवार तड़के अफगान तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की. इसके बाद पाकिस्तान ने भी काबुल, कंधार और पक्तिया समेत कई इलाकों में हमले किए. इस बीच दावा किया जा रहा है कि एयरस्ट्राइक के लिए घुसी आसिम मुनीर की सेना को बड़ा नुकसान हुआ. अफगानिस्तान में एक पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराए जाने का दावा है.

Advertisement

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान के खिलाफ "ओपन वॉर" जैसे कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं. इसका यही मतलब निकाला जा रहा है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग छेड़ दी है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अफगान तालिबान के खिलाफ Open War का किया ऐलान, दोनों ओर ताबड़तोड़ हमले

अफगान मीडिया आउटलेट टोलो न्यूज ने दावा किया कि तालिबान फोर्सेज ने पाकिस्तान के एक फाइटर जेट को मार गिराया है. हालांकि यह साफ नहीं किया गया कि कौन सा विमान था. सोशल मीडिया पर इसे एफ-16 फाइटर जेट बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि उसे अफगान हवाई क्षेत्र में गिराया गया. पाकिस्तान की तरफ से इस दावे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान का एक-दूसरे पर हमला

Advertisement

गौरतलब है कि, शुक्रवार तड़के काबुल में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गई, लेकिन हमलों की सटीक लोकेशन और किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हो सकी है. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने कंधार और दक्षिण-पूर्वी प्रांत पक्तिया में भी हवाई हमले किए हैं.

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने पाकिस्तानी रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया में अफगान सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. दावा है कि इन हमलों में दो ब्रिगेड बेस तबाह हुए, हालांकि संभावित नुकसान या हताहतों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई.

पाकिस्तान के दर्जनों पोस्ट को कब्जा करने का दावा

दूसरी ओर, अफगानिस्तान का कहना है कि उसकी सेना ने रविवार को सीमा क्षेत्रों में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों का बदला लेने के लिए गुरुवार देर रात पाकिस्तान की सीमा में जवाबी हमला किया. अफगान पक्ष ने दावा किया है कि उसने एक दर्जन से अधिक पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है. तालिबान समर्थक मीडिया का कहना है कि दो सैन्य बेस और 19 पोस्ट पर नियंत्रण कर लिया गया है और 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया गया है.

यह भी पढ़ें: LIVE: एयरस्ट्राइक के लिए घुसे पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट को अफगान फोर्सेज ने मार गिराया, दोनों देशों में भीषण जंग... PAK के 19 पोस्ट भी कब्जाए

Advertisement

अफगान तालिबान के हमले पर क्या कह रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि अफगानिस्तान की कार्रवाई बिना उकसावे की गई थी. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हुए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि 36 अफगान लड़ाके मारे गए हैं. एक्स पर एक पोस्ट में तरार ने कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान की ओर से हुई “बिना उकसावे की फायरिंग” का “कड़ा और असरदार जवाब” दे रहा है.

दोनों देशों के दावों और पलटवार के बीच सीमा पर हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं. अभी तक कई दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन जिस तरह से बयानबाजी और सैन्य गतिविधियां बढ़ रही हैं, उससे क्षेत्र में बड़े टकराव की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement