Live: नेपाल में Gen z आंदोलन के बाद पहली बार वोटिंग, लुंबिनी में बूथ पर झड़प, 13 राउंड फायरिंग

नेपाल में Gen z आंदोलन के बाद पहली बार वोटिंग हो रही है. मतदान के दौरान ओखलादूंगा जिले में झड़प के कारण एक बूथ पर मतदान रोक दिया गया है. वहीं, अन्य जगह शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है.

Advertisement
Nepal Election 2026 Nepal Election 2026

पंकज दास / गणेश शंकर

  • काठमांडू,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

नेपाल में Gen z आंदोलन के बाद पहली बार मतदान हो रहा है. देश में करीब एक करोड़ 90 लाख मतदाता नई सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं. नेपाल में वोटिंग के दौरान लुंबनी प्रदेश के ओखलादूंगा जिले में झड़प की खबर है. पोलिंग बूथ पर झड़प के कारण सेना को मोर्चा संभालना पड़ा. ओखलादूंगा के इस पोलिंग बूथ पर 13 राउंड गोली चली है.

Advertisement

गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया है. फिलहाल, इस बूथ पर मतदान रुक गया है. नेपाल के ओखलादूंगा जिले में भड़की हिंसा के अलावा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. नेपाल के मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने कहा है कि उत्साहपूर्वक मतदान हो रहा है, शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है.

उन्होंने मतदाताओं से मतदान प्रक्रिया को सफल करने के लिए इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें. इससे पहले, नेपाल के ओखलादूंगा जिले की मानेभंज्यांग ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर सात के मतदाताओं ने वोटिंग का बहिष्कार किया. मतदान बहिष्कार करने वाले लोग अस्पताल के निर्माण की मांग पूरी न होने से नाराज बताए जा रहे हैं.

ओखलादूंगा के जिलाधिकारी मेखबहादुर मंग्राती ने इसकी पुष्टि की है. जिलाधिकारी के मुताबिक इस वार्ड में स्थित एक मतदान केंद्र पर कुल 701 मतदाता पंजीकृत हैं. एक भी वोटर ने वोट नहीं डाला. मतदान के बहिष्कार को लेकर इलाकाई लोगों का कहना है कि सरकार को जमीन उपलब्ध करा दी थी, इसके बावजूद लंबे समय तक अस्पताल के भवन निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement