घर में नेकेड था शख्स, सरकारी कैमरा कर रहा था रिकॉर्ड!

एक शख्स ने घर की खिड़की के पास लगे स्थानीय प्रशासन के कैमरों पर हैरानी जताई है. उन्होंने कहा कि इन कैमरों का पोजिशन उनके घर की तरफ है. एक कैमरा उनके बरामदे की तरफ लगा है जबकि दूसरा किचन की तरफ है. शख्स ने कहा है कि इन कैमरों को वहां से हटाया जाना चाहिए.

Advertisement
शख्स के 9वें फ्लोर के फ्लैट के बाहर लगा था कैमरा (Credit- Darren Turner ) शख्स के 9वें फ्लोर के फ्लैट के बाहर लगा था कैमरा (Credit- Darren Turner )

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

एक शख्स बाथरूम से नहाकर घर के बरामदे तक आता है और खिड़की पर लगे कैमरों को देखकर चौंक जाता है. वह तब नेकेड था. उसे यह बात समझ नहीं आ रही थी कि उसके घर की तरफ कैमरों को क्यों लगाया गया है. अब अधिकारियों ने इस मामले में सफाई दी है.

मामला ब्रिटेन के लंदन का है. डैरेन टर्नर, नॉर्थ केंसिंग्टन के अपने फ्लैट में थे. उनका फ्लैट 9वें फ्लोर पर है. एक दिन अचानक उन्होंने बाहर के मचान पर लगे एक कैमरे को देखा. तब वह नेकेड थे.

Advertisement

केंसिंग्टन और चेल्सी काउंसिल ने कहा कि मचान पर नजर रखने के लिए कैमरा लगवाया गया है. ताकि कोई उसपर ना चढ़े. अधिकारियों ने बताया कि कैमरे को सेफ्टी के लिए लगाया गया है.

लेकिन टर्नर का कहना है कि कैमरों की वजह से उनकी प्राइवेसी का हनन हुआ है. ये कैमरे उनके किचन और बरामदे के बाहर लगे हुए हैं. 

टर्नर ने कहा- मैंने उन कैमरों को पहली बार तब नोटिस किया था जब मैं नहाकर निकल रहा था. तब मैं बरामदे में नेकेड था. मैं तौलिया लेने निकला था और बड़े-बड़े कैमरों को देख हैरान रह गया.

टर्नर ने इन कैमरों की फोटो भी शेयर की है. इनमें से एक कैमरा उनके घर की एक खिड़की के पास लगा दिखा. वहीं दूसरा किचन के पास लगा है. टर्नर ने कहा- मैंने नोटिस किया कि दोनों कैमरों का मुंह मेरे घर की तरफ ही है. अब अपने घर की सारी खिड़कियों को मुझे ढकना पड़ेगा.

Advertisement

केंसिंग्टन और चेल्सी काउंसिल ने लोगों को यह आश्वासन दिया है कि कैमरा वैसी हालत में ही सिर्फ फोटो लेगा जब कोई बाहरी मूवमेंट दिखेगा. लेकिन टर्नर ने कहा है कि वह कैमरे की पोजिशन से चिंतित हैं. कैमरे में उनकी घरेलू एक्टिविटीज भी रिकॉर्ड की जा सकती है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल से ही हेजलवुड टावर की मरम्मत चल रही है. बिल्डिंग में नए दरवाजे और खिड़कियां लगाई जा रही हैं. काउंसिल के एक प्रवक्ता ने कहा- हम वहां रह रहे लोगों की चिंता समझ सकते हैं. लेकिन उन लोगों को यह बता देना चाहते हैं कि मोशन सेंसर कैमरे हैं, CCTV कैमरे नहीं. वह बस मचान की मूवमेंट को रिकॉर्ड करेंगे. उन कैमरों को बस सेफ्टी के लिए लगाया गया है.

काउंसिल के प्रवक्ता ने कहा- अफसोस की बात यह है कि स्थानीय लोगों को कैमरे के बारे में नहीं बताया गया था. हम लोगों ने अब सभी निवासियों को लिखकर इस बारे में बता दिया है. हम लोगों ने मोशन सेंसर कैमरे से लिए सभी फोटोज के भी रिव्यू किए हैं. यह कैमरे मचान की तरफ ही लगे हैं स्थानीय लोगों के घर की तरफ नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement