नेपाल के पूर्व PM केपी ओली को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की मुश्किलें बढ़ गई हैं. नेपाल की सर्वोच्च अदालत ने दोनों नेताओं की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

Advertisement
स्वास्थ्य कारणों के चलते केपी शर्मा ओली को शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (File Photo- ITG) स्वास्थ्य कारणों के चलते केपी शर्मा ओली को शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (File Photo- ITG)

पंकज दास

  • काठमांडू,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. अदालत ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी हैं. नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने पुलिस हिरासत में रहे ओली और लेखक की अंतरिम रिहाई की मांग खारिज कर दी.

दोनों नेताओं की ओर से अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ जमानत याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश मेघरज पोखरेल की अध्यक्षता वाली एकल पीठ ने ओली की पत्नी राधिका शाक्य द्वारा दायर जमानत याचिका पर अंतरिम आदेश तक देने से अस्वीकार कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि उनके पति को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है. हालांकि, अदालत ने सरकार को केवल कारण बताओ (शो-कॉज) आदेश जारी किया है, जिसका मतलब है कि ओली की तत्काल रिहाई की संभावना कम है.

इसी तरह, न्यायाधीश कुमार रेग्मी की पीठ ने पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की जमानत याचिका भी खारिज कर दी. उनकी पत्नी यशोदा लेखक द्वारा दायर याचिका पर भी अदालत ने सिर्फ शो-कॉज नोटिस जारी किया है.

यह भी पढ़ें: नेपाल में अबकी बार 'Gen Z सरकार', बालेन शाह के ज्यादातर मंत्रियों की उम्र 40 से कम

काठमांडू जिला अदालत के पूर्व आदेश के मुताबिक, रमेश लेखक को पांच दिन पुलिस हिरासत में रहना होगा. वहीं, अदालत ने रविवार को दोनों नेताओं को पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया था.

Advertisement

स्वास्थ्य कारणों के चलते केपी शर्मा ओली को शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि रमेश लेखक को पुलिस एकेडमी में हिरासत में रखा गया है.

इस दोनों के अलावा रविवार को गिरफ्तार किए गए पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का को भी जिला अदालत ने सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement