इजरायली हमले में ईरान को बड़ी चोट, 9 वैज्ञानिक समेत 6 टॉप कमांडरों की मौत

ईरान एटम बम बनाने की तरफ तेज़ी से बढ़ रहा है. ऐसे में इजरायल और अमेरिका नहीं चाहते हैं कि ईरान परमाणु शक्ति वाला देश बने. लिहाजा ईरान पर सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक शुरू की गई और पहले फेज़ में ईरान के टॉप कमांडरों को निशाना बनाया गया.

Advertisement
इजराल के हमले में क्षतिग्रस्त इमारत (तस्वीर: रॉयटर्स) इजराल के हमले में क्षतिग्रस्त इमारत (तस्वीर: रॉयटर्स)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2025,
  • अपडेटेड 6:58 AM IST

इजरायल (Israel) ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर 9 ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों और करीब 6 शीर्ष IRGC कमांडरों को मार गिराने की पुष्टि की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में, IDF प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने खुलासा किया कि सेना ने करीब 6 टॉप ईरानी सैन्य कमांडरों और 9 परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराया.

सैन्य अधिकारियों में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी, IRGC प्रमुख हुसैन सलामी, खतम-अल अंबिया सेंट्रल मुख्यालय के प्रमुख घोलम अली राशिद, IRGC वायु सेना प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल अमीर अली हाजीजादेह, IRGC वायु सेना ड्रोन यूनिट कमांडर ताहिर पोर और IRGC वायु सेना वायु रक्षा यूनिट कमांडर दावूद शेखियन शामिल हैं.

Advertisement

इजरायल ने ईरान पर क्यों हमला किया?

ईरान एटम बम बनाने की तरफ तेज़ी से बढ़ रहा है. ऐसे में इजरायल और अमेरिका नहीं चाहते हैं कि ईरान परमाणु शक्ति वाला देश बने. लिहाजा ईरान पर सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक शुरू की गई और पहले फेज़ में ईरान के टॉप कमांडरों को निशाना बनाया गया. 

इस हमले में ईरान के टॉप 4 मिलिट्री कमांडर समेत 20 सैन्य अफसर मारे गए. इनमें ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC के कमांडर हुसैन सलामी मारे गए हैं. ईरान के आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी भी इजरायल के हमले में मारे गए हैं. बघेरी ईरान की सेना के सबसे प्रमुख स्तंभ थे. इजरायली हमले में सुप्रीम लीडर खामेनेई के शीर्ष सलाहकार अली शमखानी को भी निशाना बनाया गया. शमखानी ईरान की कूटनीति का एक उभरता हुआ चेहरा थे.

Advertisement

इजरायल ने 5 फेज में किए हमले

इजरायल ने अपने दूसरे फेज के हमलों में ईरान की परमाणु साइट्स पर बम बरसाए. इजरायल ने ईरान के शिराज और तबरीज शहरों के साथ-साथ नतांज न्यूक्लियर साइट पर हमले किए. इस हमले में ईरान के 6 परमाणु वैज्ञानिक मारे गए. इन हमलों के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम के केंद्र नतांज पर हमला किया गया. और ईरानी परमाणु बम पर काम कर रहे ईरान के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया. साथ ही ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के केंद्र पर भी हमला किया गया.

यह भी पढ़ें: परमाणु ठिकानों पर हमले के जवाब में ईरान ने शुरू की सैन्य कार्रवाई, इजरायल पर मिसाइलों की बौछार

इजरायल ने तीसरे फेज में ईरान की राजधानी तेहरान के शहरों पर हमले किए. तेहरान के उत्तर-पश्चिम में तबरीज शहर को भी निशाना बनाया गया. शहर के न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर और दो सैन्य ठिकानों पर हमले हुए. तेहरान के दक्षिण में इसफहान शहर तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में अराक शहर तेहरान के पश्चिम में करमनशाह शहर को ईरान ने निशाना बनाया. इजरायली हमले में ईरान के प्रमुख परमाणु साइट नतांज को भारी नुकसान पहुंचा है. इसी साइट पर ईरान यूरेनियम संवर्धन का काम कर रहा था जिससे परमाणु बम बनाया जा सकता है. 

Advertisement

इजरायल ने चौथे फेज में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल सिक्योरिटी सिस्टम को निशाना बनाया. और फिर पांचवें फेज के हमले में इजरायल ने दोबारा पश्चिमी ईरान में सतह से हवा में मार करने वाली और बैलिस्टिक मिसाइलों को टारगेट किया. इसके बाद ईरान ने पलटवार शुरू किया और इज़रायल पर 100 ड्रोन से हमले किए. ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई ने कमस खाते हुए कहा कि इजरायल ने खुद अपने बुरे भविष्य की पटकथा लिख दी है. इस हमले का जवाब इजरायल को निश्चित रूप से मिलेगा, यहूदी देश को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement